आँख मिचोली खेलने के बाद सामने आ गया हर्षिता का आरोपी, कुबूल किया गुनाह
हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर हर्षिता दहिया की अभी कुछ दिन पहले ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
उनकी हत्या होने के पहले से हर्षिता को जान से मारने की धमकी दी गई थीं. इस बात का खुलासा खुद हर्षिता ने मोत से एक दिन पहले फेसबुक पोस्ट के जरिए बतायी था.
उनकी हत्या के बाद पुलिस अपनी जांच में मर्डर को लेकर कई तरह के नए खुलासे कर रही है. पुलिस को भी कई चोकाने वाले राज का पता चले है.
हत्या के बाद हर्षिता कि बॉडी लेने गई उनकी बहन लता ने भी चौकाने वाला खुलासा करते हुए अपने ही पति दिनेश पर अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाया था.
बहन के द्वारा दिए गए बयान की बदौलत पुलिस उनके पति को गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन चार दिन तक पुलिस रिमांड में रहने के बाद हर्षिता के जीजा दिनेश ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है.
हर्षिता के जीजा दिनेश ने यह बात मन ली है की हर्षिता का मर्डर उसी ने ही करवाया था. मर्डर की पूरी प्लानिंग उसने जेल में बैठकर ही बनाई थी.
उसने बताया की कुछ गुंडे बुलवाकर उसने हर्षिता की ह्त्या करवाई थी.
उन्होंने बताया की हर्षिता के कारण ही उस पर उसकी मां की हत्या का आरोप लगा था साथ ही हर्षिता के साथ साथ बलात्कार करने का आरोप भी लगाया गया था.
आपकी जानकारी के लिए बता दे की हर्षिता एकलौती ऐसी गवाह थी जिसने अपनी मां की हत्या अपनी आंखों से देखी थी.
लता (हर्षिता की बहन) ने बताया 6 साल पहले पिताजी को हार्टअटैक आया था तो हर्षिता दिल्ली के पास कराला गांव में पास में ही रहने आ गई थी.
जहा दिनेश ने हर्षिता से बलात्कार करने की कोशिश की थी इस बात पर मां प्रेमो ने केस दर्ज कराया था. लाख दबाव बनाने के बाद भी माँ प्रेमो ने समझौता नहीं किया तो दिनेश ने अपनी सास और हर्षिता की मां प्रेमो की 2014 में हत्या कर दी थी.
हर्षिता पर गवाही न देने के लिए नवीन संधु दबाव बना रहा था. हालाकि वह अपनी बात पर डटी रही.जिस कारण उसने कुछ व्यक्तियों के साथ मिलकर प्लानिंग कि ओर उसे बीच रास्ते में ही मार दिया.
दिनेश तो दिल्ली का हत्यारा है, हर्षिता और उसकी मां की हत्या के साथ ही उस पर छह अन्य आपराधिक केस भी दर्ज हैं.


Post a Comment