मेले में पहुंचा डेढ़ करोड़ रु.कमाने वाला ये भैंसा, सोने के लिए लगा है एक
हरियाणा के झज्जर में चल रहे पशु मेले में हिसार से एक ऐसा भैंसा बिकने आया है, जिसकी कद काठी देख लोग इसे छोटा हाथी कह रहे हैं। भैंसे के मालिक ने इसकी कीमत 20 करोड़ से अधिक बताई है। हीरा अपने सीमन से पशु मालिक को हर साल करीब डेढ़ करोड़ रुपए दिलाता है। पशु मालिक के दावे के अनुसार देश के सबसे चौड़े मुर्राह नस्ल का भैंसा हीरा है। इसकी उम्र पौने पांच साल की है।
- मेले में पहुंचे हिसार जिले के गांव सिंघावा खास के व्यापारी कपूर के अनुसार इसकी रुटीन की खुराक में सुबह शाम एक किलो घी शामिल है। इसकी हाइट करीब साढ़े 5 फीट है।
- उनके अनुसार, हीरा की खुराक में रोजाना 5 किलो दूध, 2 किलो चने की चूरी, हरा चारा, सेब, काजू-बादाम और भूंसा शामिल है।
- गर्मी में ये परिवार की सदस्य की तरह एसी में सोता है। हीरा मुक्तसर में आयोजित ऑल इंडिया चैंपियनशिप में पहला स्थान का हासिल किया था।
- यह रोजाना औसत करीब 500 सीमन की डोज देता है। एक डोज की कीमत 300 रुपए होती है।
खास बात यह है कि हीरा की मां मुर्राह नस्ल की भैंस लक्ष्मी 2013 में 25 लाख रुपए की बिकी थी। लक्ष्मी ने 28 लीटर दुध का रिकार्ड कायम किया था।
- हीरा की मां लक्ष्मी को आंध्र प्रदेश के पशु मालिक ने 25 लाख में खरीदा , जिसने बाद में 32 लीटर दूध देकर लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में स्थान बनाया। अब इस का बेटा अपने सीमन से पशु मालिक को हर साल करीब डेढ़ करोड़ रुपए दिलाता है।
पशु मालिकों का कहना है, भैंसे की कीमत उसके द्वारा तैयार सीमन से आंकी जाती है।
- एक भैंसा 4 दिन में सीमन तैयार करता है।
- एक डोज की कीमत करीब ३००,400 रुपए है। भैंसे की औसत उम्र करीब १०, से 12 साल होती है।
- भैंसा अपनी औसत उम्र में कितना सीमन तैयार करता है, उसी सीमन की कीमत के आधार पर भैंसे की कीमत तय की जाती है।
- पशुपालकों का कहना है, मुर्रा नस्ल के भैंसा का सीमन सबसे अधिक महंगा बिकता है।

Post a Comment