Header Ads

आमिर की दिवाली पार्टी में वाइफ गौरी के साथ पहुंचे शाहरुख, सैफ-करीना भी दिखे


बीते रोज आमिर खान ने दिवाली पार्टी दी। इसमें करीना कपूर पति सैफ अली खान के साथ पहुंची। इस दौरान करीना ने ट्रेडिशनल लहंगा पहना। वहीं सैफ मरून कुर्ते के साथ व्हाइट पायजामे में दिखे।

इनके अलावा शाहरुख पत्नी गौरी के साथ आमिर की पार्टी में पहुंचे। इस दौरान शाहरुख और गौरी भी ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए।

- इनके अलावा आमिर की ऑन्स्क्रीन बेटियां फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी पार्टी में नजर आईं। फातिमा जहां लहंगा चोली में दिखीं तो वहीं सान्या ने ब्लैक प्रिंटेड ड्रेस पहन रखी थी।


- शाहिद कपूर वाइफ मीरा राजपूत के साथ पहुचे। वहीं संजय दत्त भी अपनी पत्नी मान्यता के साथ नजर आए।

- जैकलीन फर्नांडिज, वरुण धवन, फराह खान, सोनाली बेन्द्रे, अर्पिता खान, अलविरा और अतुल अग्निहोत्री, श्रीदेवी और बोनी कपूर, जायरा वसीम, शरमन जोशी और उनकी पत्नी भी पहुंचे।


- कुणाल कपूर, नैना कपूर, सिंगर सोना मोहपात्रा, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, अनिल कपूर, रितेश सिधवानी और रितेश देशमुख भी नजर आए।

आमिर की पार्टी में मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी और छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ नजर आए। इससे पहले मामी फिल्म फेस्टिवल में अंबानी के घर हुई पार्टी में आमिर खान अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे।