Header Ads

सानिया मिर्ज़ा इस बॉलीवुड एक्टर के प्यार में थी पागल, करना चाहती थी शादी


टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा ने हमेशा से ही भारत का नाम रोशन किया है।

आज भले ही सानिया पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करके पाकिस्‍तान की बहू बन चुकी हैं लेकिन फिर भी सानिया भारत की तरफ से ही खेलती हैं।

शादी से पहले सानिया का नाम कई बॉलीवुड स्‍टार्स के साथ जुड़ चुका है

अफवाहों की मानें तो टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा बॉलीवुड एक्‍टर शाहिद कपूर को डेट कर रहीं थीं। इन खबरों ने तो ज्‍यादा जोर नहीं पकड़ा और ना ही इन दोनों को कभी एक साथ देखा गया।

क्‍या आप जानते हैं कि सानिया खुए किस एक्‍टर के साथ शादी करना चाहती थीं

एक इंटरव्‍यू में खुद टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा ने इस बात का खुलासा किया था कि वो बॉलीवुड के एक एक्‍टर के साथ शादी करना चाहती थीं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

कॉफी विद करन पर सानिया और फराह ने अपनी जिंदगी के कई राज़ खोले। शो पर करण से ज्‍यादा बातें तो सानिया और फराह एक-दूसरे से कर रहीं थीं। जैसे कि सभी जानते हैं कि फराह खान बहुत मजाकियां हैं और यहां पर उन्‍होंने मज़ाक-मज़ाक में सानिया से कई राज़ खुलवा लिए।

इस शो में सानिया ने बताया कि वो सलमान खान के साथ काम करना चाहती थी और कपूर खानदान के चिराग रणबीर कपूर से शादी करना चाहती थी।

अपनी शादी के बारे में सानिया ने कहा कि वो और उनके पति ज्‍यादा से ज्‍यादा ट्रैवल करते हैं और काम में व्‍यस्‍त रहते हैं और यही उनकी खुशहाल मैरिड लाइफ का राज़ है।