Header Ads

चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान




उदयपुर के पास रविवार को चलती बस में आग लग गई। बस में सवार यात्रियों ने चलती बस से कूद कर जान बचाई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते बस पूरी जल गई।

- यात्रियों को लेकर एक बस माउंटआबू से उदयपुर आ रही थी। बसमें 10 यात्री सवार थे। ये सभी माउंटआबू से उदयपुर आ रहे थे। बस नेशनल हाईवे 27 पर चल रही थी। रास्ते में उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर खोखरिया नाल सुरंग पर अचानक ड्राइवर ने बस से आग की लपटें उठती देखीं।


- ड्राइवर कुछ समझ पाता इससे पहले ही बस से तेज लपटें उठने लगीं। ड्राइवर ने बस धीरे की। बस के रुकने से पहले ही यात्रियों ने उससे छलांग लगा दी।


- ड्राइवर बस को किनारे लगाकर उतर गया। इसके बाद कुछ ही मिनटों में बस आग का गोला बन गई। बस धू-धू कर जलने लगी।

- लोगों ने दमकल व पुलिस को सूचना दी। दमकल के आने से पहले ही बस जलकर खाक हो गई।


- बेकरिया पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच में लगता है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी।