मां बनने वाली 10 साल की बच्ची के साथ एक नहीं, दो मामा करते थे रेप
10 साल की पिंकी का रेप हुआ. वो प्रेगनेंट हो गई. पिंकी के रेप का आरोप उसके बड़े मामा पर आया. जांच में पता चला कि उसका मामा अक्सर उसका रेप करता था
बच्ची की प्रेग्नेंसी तब पता चली जब 21 हफ़्तों से ज़्यादा हो गए. 21 हफ्ते या उससे बड़े भ्रूण का एबॉर्शन करवाना कानूनन अपराध है
कोर्ट से एबॉर्शन की इजाज़त मांगी गई. केस इतने दिन चला कि पिंकी की प्रेग्नेंसी बढ़ती गई और एबॉर्शन से जान का खतरा बढ़ता गया. अंततः बच्ची की डिलीवरी हुई.
10 साल की बच्ची ने एक बच्चे को जन्म दिया. जब उसके बच्चे का पहला जन्मदिन होगा, वो 11 साल की होगी
11 साल की उम्र में बच्चियों को ये भी मालूम नहीं होता कि औरत होना क्या होता है. हालांकि सरकार ने बच्चे के पालन पोषण का जिम्मा लिया है
पर 10 साल की उम्र में पहले रेप होने आर फिर इच्छा के विरुद्ध मां बनने का ट्रॉमा कोई नहीं बांट सकता.
ये पूरा केस पहले ही भयानक था कि एक और सच सामने आ गया. बच्चे के बाप और रेपिस्ट की पहचान करने के लिए जब डीएनए टेस्ट हुआ तो मालूम पड़ा कि रेपिस्ट वो मामा नहीं था
जिसपर आरोप था. उसका छोटा भाई, यानी लड़की का छोटा मामा था.
पुलिस का कहना है कि हालांकि बड़ा मामा भी पिंकी का रेप करता था, लेकिन ये बच्चा छोटे मामा का है. दोनों मामा बारी-बारी से बच्ची का रेप करते थे.
डीएनए की जांच के लिए कई संभावित लोगों के डीएनए सैंपल भेजे गए थे. इसमें दोनों मामा और कुछ पड़ोसी शामिल थे.
द वीक मैगज़ीन के अगस्त अंक के लिए नमिता कोहली ने पूरे केस पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की थी
पिंकी के मां-पिता के साथ वक़्त बिताने के बाद नमिता लिखती हैं कि पड़ोसी ने बताया कि उसका मामा बड़ा ही शर्मीला इंसान था. जिन आंखों को वो ऊंची नहीं करता था, उन्हीं से उस बच्ची को हिंसक नजरों से देखता था
किसी को भरोसा नहीं होता. पिंकी ने पुलिस को बताया था कि मामा ने कहा कि अगर किसी को बता दिया तो वो उसकी बहन का बुरा हाल कर देगा. हाय! बच्ची का दिल. जो अपनी बहन की सुरक्षा के लिए बलात्कार करवाती रही.
मामा भी गरीब परिवार से था. उसे ये भी नहीं मालूम था कि अचानक पता चलेगा, लड़की प्रेग्नेंट है. इसलिए दो दिन के भीतर पकड़ा गया
घरवाले कहते थे कि उन्हें उस मामा के लिए फांसी के अलावा कुछ नहीं चाहिए. अब डीएनए टेस्ट ने तो ये बता दिया कि मामा एक नहीं, दो थे
अगर हमारे पास रेप की पुष्टि करने का तरीका होता तो जाने कितने मामा, चाचा, ताऊ, पड़ोसी, यहां तक कि भाई और पिता आज जेल में होते.


Post a Comment