रॉल्स रॉयल से मर्सडीज तक, ऐसा है बिग बी का कार कलेक्शन
अमिताभ बच्चन के कार कलेक्शन में लेक्सस, रॉल्स रॉयल फैंटम, बीएमडब्ल्यू, मर्सडीज आदि कारें शामिल हैं।
अमिताभ बच्चन 75 साल के होने वाले हैं। 11 अक्टूबर, 1942 को इलाहाबाद में जन्में बिग बी की बतौर एक्टर पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' रिलीज हुई थी।
बिग बी कारों के बेहद शौकीन हैं। उनके कार कलेक्शन में लेक्सस, रॉल्स रॉयल फैंटम, बीएमडब्ल्यू, मर्सडीज आदि कारें शामिल हैं।
बिग बी 2 नंबर को लकी मानते हैं। उनकी जन्म की तारीख का जोड़ भी 2 ही है। उनकी सभी कारों के नंबरों में भी 2 अंक जरूर होता है।
आज आपको इस पैकेज में उनके कार कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं। विधु विनोद चोपड़ा ने गिफ्ट की रॉल्स रॉयल फैंटम...
रॉल्स रॉयल फैंटम
सफेद रंग की रॉल्स रॉयल फैंटम गाड़ी उन्हें प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म 'एकलव्य' में शानदार एक्टिंग के लिए गिफ्ट की थी। ये उनके कार कलेक्शन की सबसे महंगी कार है, जिसकी कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपए है।


Post a Comment