बहन के साथ पहुंची प्रेमी से मिलने, थोड़ी देर बाद कपल ने उठाया ये स्टेप
बिहार के नालंदा के प्रेमी जोड़े ने पटना जिले के फतुहा में गंगा नदी में कूदकर जान दे दी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन घर के लोग इसके लिए तैयार न थे।
साथ जी न सके तो साथ मरने का फैसला कर सोमवार सुबह दोनों 10 साल की एक बच्ची को लेकर फतुहा आए और तीनों नदी में कूद गए। बच्ची को तो लोगों ने बचा लिया, लेकिन प्रेमी जोड़े की मौत हो गई। घर के लोग जान गए थे लव स्टोरी...
नगरनौसा में रहने वाली 15 साल की पूनम कुमारी को अपने पड़ोसी विशाल कुमार से प्यार हो गया था। पूनम 10वीं में पढ़ती थी।
स्कूल आने जाने के दौरान वह विशाल से मिली और दोनों एक दूसरे को चाहने लगे। दोनों की इस प्रेम कहानी का पता उनके परिवार के लोगों को चल गया।
मनीषा और विशाल शादी करना चाहते थे, लेकिन अलग-अलग जाति से होने के चलते घर के लोगों को यह मंजूर न था।
मरने के लिए आए फतुहा
घरवालों को जैसे ही पूनम की प्रेम कहानी का पता चला उसे प्रेमी से मिलने से रोका जाने लगा। पूनम को यह मंजूर न था।
वह विशाल के बिना जी नहीं सकती थी। इस लव स्टोरी की हमराज 9 साल की मनीषा कुमारी थी। लव मैरिज न होने से तंग पूनम और विशाल से साथ मरने का फैसला कर लिया।
दोनों ने अपनी हमराज मनीषा को भी साथ लिया और नालंदा से बाइक पर सवार होकर फतुहा चले आए।
नदी किनारे मौजूद लोगों ने बचाई मनीषा की जान
सोमवार सुबह अपाचे बाइक से तीनों फतुहा आए और मरने के लिए सुनसान जगह चुनने लगे। इसी क्रम में वे जेठुली के गंगा घाट पर पहुंचे।
बाइक खड़ी कर तीनों नदी किराने पहुंचे और पानी में कूद पड़े। नदी किनारे मौजूद लोगों ने उन्हें गंगा में कूदते देख लिया। वे तुरंत तीनों को बचाने की कोशिश में जुट गए।
स्थानीय लोगों ने मनीषा को डूबने से बचा लिया, लेकिन पूनम और विशाल की जान नहीं बचाई जा सकी। सोमवार दोपहर तक विशाल का शव नदी के निकाल लिया गया और पूनम के शव की तलाश जारी है।
नदी थाना प्रभारी वर्ल्ड जीत सिंह ने बताया कि तीनों की पहचान हो चुकी है। सभी नालंदा जिले के नगरनौसा थाना के बिच बजार के रहने वाले हैं।
मृतक पूनम और जिंदा बचने वाली 10 वर्षीय मनीषा सगी बहन है, जबकि मृतक युवक विशाल कुमार उर्फ बिट्टू उनका पड़ोसी है।


Post a Comment