Header Ads

स्टेज पर यूं उड़ाए जाते हैं सपना पर पैसे, अब बिग बॉस में सलमान ने लिया फेवर



बिग बॉस -11 में इस बार हरियाणवी डांसर व सिंगर सपना चौधरी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई है। अपने लटको झटकों वाले डांस स्टेप से चर्चा में रहने वाली सपना ने बिग बॉस में भी जबरदस्त जवाब दिया। एक सवाल के जवाब में सपना ने कहा कि यदि मेरा डांस अश्लील है तो बॉलीवुड सभी आइटम डांस अश्लील हैं। सपना चौधरी के मंच पर अॉडियश द्वारा पैसे उड़ाए जाने के सवाल पर सपना की बजाए सलमान खान ने उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि क्या मुफ्त में डांस करके आएं। इस पर सवाल पूछने वालों की बोलती बंद हो गई।


सपना चौधरी हरियाणा, यूपी, राजस्थान और दिल्ली में पॉपुलर डांसर है। सपना की इतनी पॉपुलैरिटी है कि बहुत सी जगह उसका डांस देखने के लिए नेताओं तक नहीं बोलने दिया जाता।


- बीते दिनों पानीपत में हुए एक कार्यक्रम के दौरान एक कार्यक्रम में परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार और सपना चौधरी को बुलाया गया था।


- सपना के प्रोग्राम से पहले कृष्ण पंवार का भाषण होना था। पब्लिक सपना के डांस को देखने के लिए इतनी बेताब थी कि नेताजी का भाषण होने ही नहीं दिया। नेता ने हाथ जोड़कर चंद मिनट बोलने की मोहलत मांगी।


- इसी तरह हरियाणा, मध्यप्रदेश, यूपी व राजस्थान के कई प्रोग्राम में सपना चौधरी के कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो चुका है।


- पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा है।

सपना के कार्यक्रमों में जनता जमकर पैसा उड़ाती है। स्टेज शो के दौरान अकसर लोग स्टेज पर चढ़ आते हैं और नोटों की गड्डी एक-एक करके उड़ाने लग जाते हैं।


- सपना के चारों तरफ बाउंसर मौजूद होते हैं लेकिन पैसे उड़ाने वालों को मंच के नजदीक आने दिया जाता है।
- कार्यक्रम में जमकर नोटों की बारिश होती है।


 दिल्ली से सटे हरियाणा के कस्बा नजफगढ़ में परिवार के साथ रह रही सपना का 25 सितंबर 1990 को एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की।


- पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे। 2008 में जब पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र सिर्फ 12 साल थी। इसके बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। सिंगिंग और डांसिंग को न सिर्फ अपना करियर बनाया, बल्कि इसी के दम पर अपने पूरे परिवार को चलाया। बड़ी बहन की शादी भी सपना ने अपने दम पर की।


- सुसाइड अटेंप्ट के बाद एक इंटरव्यू में सपना ने खुद ही बताया था कि उनका पहला प्रोग्राम 10 दिसंबर 2012 को जब कैथल जिले के पुंडरी में हुआ तो उनको बदले में कुछ नहीं मिला। अगले प्रोग्राम में 3100 रुपए मिले थे।


- बीते वर्षों में 'सॉलिड बॉडी रै...' गाने से सपना को बहुत कामयाबी मिली। इस गाने को एक सोशल साइट पर पिछले साल जब सपना ने सुसाइड अटेंप्ट किया, 48 लाख से ज्यादा लोग देख चुके थे।
- सपना ने बताया कि वह अपनी स्टेज परफॉर्मेंस को दमदार बनाने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। एक नई रागिनी पर १०,12 दिन लगाती हैं।