Header Ads

35 हजार फीट की ऊंचाई पर प्लेन का हुआ ये हाल, 520 लोग थे सवार



 पेरिस से लॉस एंजिल्स जा रहे एयर फ्रांस के एक सुपरजंबो पैसेंजर जेट के इंजन को गंभीर रूप से खराब होने के बाद जेट को कनाडा में इमर्जेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। यह प्लेन जब अटलांटिक ओशन के के ऊपर से गुजर रहा था, तभी इसका एक इंजन बुरी तरह डैमेज हो गया। घटना की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। क्रू मेंबर्स सहित प्लेन में 520 लोग सवार थे, जिन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।


इंजन में खराबी आने के ग्रीनलैंड के ऊपर से गुजरने के बाद इसके रूट को बदल दिया गया और गूज बे एयरपोर्ट पर लैंडिंग की।


- न्यूज एजेंसी ने प्लेन में सवार पैसेंजर्स के हवाले से बताया है कि उन्होंने कुछ टकराने की तेज आवाज सुनी और पूरा प्लेन हिल गया।


- साराह एमिग नाम की एक पैसेंजर ने सीबीसी न्यूज को बताया कि तेज आवाज के बाद केबिन वाइब्रेट होने लगा। प्लेन अचानक नीचे आया। तभी किसी के चीखने की आवाज आई। इसके बाद समझ आया कि कुछ गड़बड़ हुई है।


- उन्होंने बताया कि इसके बाद हमने केबिन क्रू मेंबर्स को इधर से उधर जाते देखा। कुछ देर बाद कैप्टन ने अनाउंसमेंट किया कि प्लेन के इंजन में कोई ब्लास्ट हुआ है।



 एयर फ्रांस के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि फ्लाइट 066 के इंजन में खराबी आ गई थी।


- उन्होंने बताया कि ग्रीनलैंड के ऊपर से गुजरने के बाद इसके रूट को बदल दिया गया और गूज बे के मिलिट्री एयरपोर्ट पर इसकी नॉर्मल लैंडिंग करा ली गई। इस फ्लाइट में 496 पैसेंजर्स और 24 क्रू मेंबर्स थे।


- बता दें कि एयर फ्रांस 10 एयरबस A380 ऑपरेट करता है, जो दुनिया में सबसे बड़े पैसेंजर प्लेन हैं।


इंजन में खराबी की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। अनुमान है कि इससे कोई परिंदा टकराया होगा।


- प्लेन के एक पैसेंजर मिग्युल एमाडोर ने डैमेज हुए इंजन का प्लेन की विंडो से बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।


- उन्होंने लिखा है, "अटलांटिक ओशन के बीच में इंजन फेल हो गया...शायद इससे परिंदा टकराया।"