बॉलीवुड की सबसे ग्रैंड करवाचौथ पार्टी में 90s की पॉप्युलर डीवाज़ दिखीं इस स्टाइलिश अंदाज़ में
हर बार की तरह इस साल भी Anil Kapoor के घर पर उनकी वाइफ Sunita Kapoor ने करवाचौथ सेलिब्रेशन रखा, जिसमें 90s की कई पॉप्युलर डीवाज़ शामिल हुईं.
अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो आपको ज़रूर पता होगा कि कल के दिन हर जगह बस करवाचौथ की ही चर्चा रही
कहीं पतियों ने पत्नियों के साथ व्रत रखा तो वहीं पत्नियों ने भी अपना करवाचौथ लुक फ्लॉन्ट करने में कोई कमी नहीं छोड़ी. सभी ने अपने मेहंदी लगे हाथों और करवाचौथ लुक की फोटोज़ शेयर की.
अब कोई त्यौहार हो और सेलेब्स उसका हिस्स ना हों ऐसा तो हो ही नहीं सकता, इसी तरह इस बार भी करवाचौथ के मौके पर भी 90s की पॉप्युलर डीवाज़ ने भी बिल्कुल ट्रेडिशनल अंदाज़ में करवाचौथ का त्यौहार मनाया
हर साल की तरह इस बार भी Anil Kapoor के घर पर करवाचौथ पार्टी का आयोजन किया गया.
इस करवाचौथ सेलिब्रेशन में हर साल कई बॉलीवुड डीवाज़ हिस्सा लेती हैं और इस बार भी Shilpa Shetty Kundra, Raveena Tandon, Sridevi Kapoor, Maheep Kapoor, Bhavana Pandey, Anu Dewan, Farah Khan समेत कई सेलेब्स शामिल हुईं परफेक्ट देसी अवतार में.


Post a Comment