इस दिवाली ये लॉन्ग कुर्ते बढ़ाएंगे आपकी रौनक, वो भी 1500 से कम में
फेस्टिव सीज़न की शुरुआत हो चुकी है और हमें यकीन है कि आपने भी हर मौके पर अलग-अलग आउटफिट्स में अपना बेस्ट और सबसे स्टाइलिश अवतार दिखाने का भी मन बना लिया होगा
हर बार त्यौहारों पर आप सूट, लहंगे और साड़ियां पहनती होंगी तो इस बार क्यों ना कुछ नया ट्राय करें - जो क्लासी भी हो, एलिगेंट भी और उसमें आपको पूरी फेस्टिव फील भी मिले.
हर बार आप फेस्टिव सीज़न में जो आउटफिट्स खरीदती हैं उन्हें दोबारा पहनने के मौके कम ही आते हैं क्योंकि एक तो आप पहले से ही उसमें कई फोटोज़ क्लिक करवा चुकी होती हैं तो दोबारा उन्हीं आउटफिट्स में आप नहीं दिखना चाहती हैं
तो इस बार ट्राय करें ये ग्रेसफुल लॉन्ग कुर्ते, जिन्हें आप सूट की तरह भी स्टाइल कर सकती हैं और मैक्सी ड्रेस की तरह भी. इन्हें स्टेटमेंट जूलरी के साथ पेयर कर के पूरा होगा आपका फेस्टिव लुक. वहीं बाद में आप इन्हें अपने डेली कैज़ुअल वेयर में शामिल कर सकती हैं.
फ्लोरलेंथ मल्टीकलर्ड कुर्ता
ये मल्टीकलर्ड प्रिंटेड अनारकली कुर्ता आपके फेस्टिव लुक के लिए बेस्ट है. इसके नेक पर एम्बेलिश्ड डिटेलिंग दी गई है. इसे आप मैक्सी ड्रेस की तरह भी पहन सकती हैं.
कोल्ड-शोल्डर काफी ट्रेंड में है, आप सिर्फ टॉप ही नहीं कोल्ड-शोल्डर कुर्ता भी कैरी कर सकती हैं. इसमें ऊपर की तरफ गोल्डन स्ट्राइप डिटेलिंग दी गई है. इसे आप गोल्डन पलाज़ो के साथ पहनें.
ये प्रिंटेड येलो कुर्ता आपको परफेक्ट फेस्टिव लुक देगा. इसमें कंधे पर स्टाइलिश कटआउट डिटेलिंग दी गई है. आप इसके साथ कॉन्ट्रास्टिंग पलाज़ो कैरी कर सकती हैं.
अगर आपको ज़्यादा एम्बेलिश्मेंट पसंद नहीं है तो ये पिंक कलर का फ्लोरलेंथ कुर्ता कैरी करें. इसमें नेक पर स्टोन्स लगे. इस प्लेन पिंक कुर्ते पर नीचे की तरफ प्रिंटेड डिज़ाइन दी गई है.
ब्लैक और रेड परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. अगर आप भी उन लड़कियों में से एक हैं, जिन्हें ब्लैक बेहद पसंद है तो ये अनारकली कुर्ता आपके लिए ही है. इसकी हेमलाइन और स्लीव्ज़ में रेड बॉर्डर पर गोल्डन प्रिंट दिया गया है.


Post a Comment