Header Ads

जब अखिलेश को प्रिंसिपल ने जड़ा थप्पड़, 7 दिन ऑफिस के बाहर बनाया था मुर्गा


समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन गुरुवार को आगरा में संपन्न हुआ। अखिलेश को 5 साल के लिए पार्टी का निर्विरोध नेशनल प्रेस‍िडेंट चुना गया। समापन भाषण में उन्होंने बचपन से जुड़ा एक क‍िस्सा भी सुनाया।गलती किसी और की थप्पड़ पड़ा अखिलेश को

- अखिलेश ने कहा, ''मेरा बचपन यहीं बीता है। यहीं पास में मिलिट्री स्कूल में पढ़ाई करता था। हमारे प्रिंसिपल कर्नल एस. के. शर्मा बहुत सख्त थे।

एक बार खाने की मेस में एक थाली एक्स्ट्रा लग गई थी, ज‍िसे हमारे सीनियर साथी खा ल‍िए। सभी ने कहा- जब सर पूछेंगे तो कह देंगे सबने मिलकर इस थाली का खाना खा लिया।''

- ''उसी समय प्रिंसिपल साहब का इंस्पेक्शन हुआ। उनके पूछते ही मेरे मुंह से निकला गया- मैंने खा लिया। इसपर उन्होंने मेरे गाल पर एक तमाचा जड़ दिया।

इतना ही नहीं, एक सप्ताह ऑफिस के बाहर मुर्गा बने रहने की सजा भी दी। मैंने सप्ताह भर सजा झेली।

कुछ समय बाद सीनियर साथियों ने प्रिंसिपल को बताया कि‍ थाली किसी और ने खाई थी, आपने सजा इसे दे दी। प्रिंसिपल मुझपर खुश होते हुए बधाई दी। प्रि‍ंस‍िपल ने कहा- जो दूसरों की सजा खुद झेल लें, ऐसे युवा आजकल नहीं मिलते हैं।''

- बता दें, अखिलेश यादव उस समय धौलपुर मिलिट्री स्कूल में पढ़ाई करते थे। अखिलेश के इस किस्से पर कार्यकर्ताओं ने जमकर तालियां बजाईं।