Header Ads

खूबसूरती के मामले में किसी हीरोइन से कम नहीं हैं इन 6 पॉपुलर विलन्स की बेटियां


इनका अंदाज आपको खूब लुभाएगा।

आजकल तो बॉलीवुड फिल्मों में बिना विलन्स के भी काम चल जाता है मगर एक समय था जब फिल्म में हीरो से ज्यादा पूछ-परख विलन्स को लेकर होती थी।
मतलब विलन्स भी हीरो की तरह ही महत्वपूर्ण हुआ करते थे। यह जोड़ी बिल्कुल ऐसी थी जैसे पिज़्ज़ा के साथ कोल्ड ड्रिंक, मोबाइल के साथ रिचार्ज और सिगरेट के साथ लाइटर।

अगर उस समय फिल्मों में विलन नहीं होते तो हीरो अपनी माँ और बहन को किस से बचाता? अपने बाप की मौत का बदला किस से लेता? आखिर में गोली किसे मारता? 

कुछ विलन्स ने अपने किरदारों को इतनी अच्छी तरह से निभाया कि वो हीरो के किरदार पर भी भारी पड़े। यह और बात है कि आज विलन्स को लेकर ज्यादा बातें नहीं हो पाती हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं विलन्स की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

हम बात कर रहे हैं उनकी खूबसूरत बेटियों की। तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

 रंजीत

बीते जमाने के मशहूर विलन रंजीत का असली नाम गोपाल बेदी है। मगर इन्होंने 25 से ज्यादा फिल्मों में विलन का किरदार निभाया है, जिसकी वजह से उन्हें रंजीत के नाम से ही जाना जाने लगा।

ये हैं रंजीत की बेटी

रंजीत की बेटी का नाम दिव्यांका बेदी है, जो एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं।

कुलभूषण खरबंदा


कुलभूषण द्वारा फिल्म 'शान' में निभाया गया शाकाल का किरदार बॉलीवुड के सबसे मशहूर विलन्स में से गिना जाता है। उन्होंने 'शान' के अलावा 'लगान' और 'जोधा अकबर' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

ये हैं कुलभूषण की बेटी

कुलभूषण की बेटी श्रुति खरबंदा भी खूबसूरती के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी फोटोज भी अपलोड करती रहती हैं।

किरण कुमार

अनिल कपूर की फिल्म 'तेज़ाब' में लोटिया पठान का किरदार निभाने वाले किरण कुमार ने कई बॉलीवुड फिल्मों में विलन का किरदार निभाया है।

ये हैं किरण की बेटी

किरण की बेटी सृष्टि, एक फैशन स्टाइलिस्ट और कंसलटेंट हैं। वो अपनी माँ के साथ मिलकर 'सुष और शिश' नाम का एक ज्वेलरी और क्लोदिंग लेवल भी चलाती हैं।

शक्ति कपूर

'क्राइम मास्टर गोगो' उर्फ़ शक्ति कपूर ने 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें 100 से भी ज्यादा फिल्मों में उन्होंने विलन का रोल निभाया है।

इन्हें कौन नहीं जानता?

श्रद्धा कपूर का नाम आज बॉलीवुड की टॉप हीरोइन्स में शुमार हैं। उन्होंने 'आशिकी-2' और 'ABCD 2' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है।

प्रेम चोपड़ा

अपने 50 साल के फिल्मी करियर में 350 से भी ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले प्रेम चोपड़ा ने ज्यादातर फिल्मों में विलन का किरदार निभाया है। प्रेम चोपड़ा का नाम बॉलीवुड के आइकॉनिक विलन्स में गिना जाता है।

प्रेम चोपड़ा की हैं तीन बेटियां

प्रेम चोपड़ा की रितिका, पुनीता और प्रेमा तीन बेटियां हैं। उनकी सबसे छोटी बेटी प्रेमा ने बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी से शादी की है।

डैनी डेन्जोंगपा

डैनी डेन्जोंगपा ने 'धुंध', 'कालीचरण' और 'अग्निपथ' जैसी कई फिल्मों में विलन का किरदार निभाया है।

ये हैं डैनी की बेटी

डैनी डेन्जोंगपा की बेटी का नाम पेमा डेन्जोंगपा है। पेमा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और कुछ खास मौकों पर ही अपने पिता के साथ नजर आती हैं।