हमेशा स्टाइलिश ही नहीं बल्कि कभी-कभी कॉपीकैट भी बन जाते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, किम कार्दशियन को करते हैं फॉलो
जैसे नौकर का बच्चा अपने पिता के मालिक का घर देखकर सोचता है कि, 'काश ऐसा ही एक घर हमारा भी होता।' ठीक उसी तरह बॉलीवुड स्टार्स भी ऐसा ही सोचते रहते हैं
कि, 'काश वो हॉलीवुड में होते।' तभी तो अधिकांश सितारे अपने ही स्टाइल स्टेटमेंट्स को लेकर प्रयोग करते रहते हैं।
वैसे हम आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर्स भी अपने स्टाइल और लुक्स को लेकर बहुत आगे हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है
कि ये एक्टर्स भी कभी-कभी कॉपीकैट्स वाला काम कर देते हैं। जी हां। तस्वीरें देखकर तो ऐसा लगता है जैसे ये तमाम स्टार्स हॉलीवुड की पॉपुलर टीवी स्टार और मॉडल किम कार्दशियन को फॉलो करते हैं।
हम जानते हैं कि आपको हमारी बातों पर जरा भी यकीन नहीं होगा। तभी तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ तस्वीरें।
इन्हें देखने के बाद आपको भरोसा हो जाएगा कि कैसे आपके फेवरेट स्टार्स भी इस हॉलीवुड स्टार की नकल करने से नहीं चूकते हैं।
करीना कपूर
किम कार्दशियन और करीना कपूर की इन ड्रेसेस को देखकर आप समझ सकते हैं कि इनकी बनावट एक सी है। ऐसा लग रहा है जैसे करीना ने यह ड्रेस किम से उधार ली है।
जैकलीन फर्नांडीज
लीजिए कॉपी करने के मामले में तो बॉलीवुड की बबली गर्ल जैकलीन फर्नांडीज भी पीछे नहीं हैं। तभी तो उन्होंने भी किम की इस ड्रेस को कॉपी कर लिया।
हुमा कुरैशी
जब विदेश से लौटते समय हुमा इस ड्रेस में नजर आईं तो एकाएक किम की यह ड्रेस भी याद आ ही गई। वैसे हुमा ने कोशिश तो अच्छी की थी।
काजोल
बॉलीवुड में बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर चर्चित काजोल भी एक बार किम के जैसी ड्रेस में नजर आईं। बताइए अब काजोल से तो किसी ने ऐसी उम्मीद नहीं की थी।
कैटरीना कैफ
लो जी बताओ अब। कैटरीना कैफ को कॉपी करने की क्या जरूरत पड़ गई। मगर उन्होंने भी ऐसा काम कर ही लिया।
प्रीति जिंटा
डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा फिलहाल तो लाइमलाइट से दूर है लेकिन उस समय वे भी चर्चा में आई थीं जब उन्होंने किम की ड्रेस के समान ही एक ड्रेस पहनी थी।
कैटरीना कैफ
कैटरीना...गंदी बात! लो बताओ फिर से कैटरीना ने किम को कॉपी किया। अपने आइडल को फॉलो करना अच्छा है, लेकिन कॉपी करना तो गंदी बात है।
दीपिका पादुकोण
डस्की दीपिका की गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती है। लेकिन वो भी किम को कॉपी करती हैं। वाकई अजीब बात है ना।
रणवीर सिंह भी करते हैं किम को फॉलो, यह आगे देखते हैं।
परिणीति चोपड़ा
परिणीति की ये ड्रेस किम की इस ड्रेस से इंस्पायर लग रही है। बनाने वाले ने किम की ड्रेस को ध्यान में रखते हुए परिणीति की इस ड्रेस को डिजाइन किया होगा। सही कहा ना दोस्तों।
रणवीर सिंह
हम जानते हैं कि एक्ट्रेसेस की लिस्ट में रणवीर का होना थोड़ा अजीब है, लेकिन रणवीर के इस अजीबोगरीब ड्रेस के आइडिया को देखकर तो यही लगता है कि ये उन्हें किम की ड्रेस को देखने के बाद ही आया होगा।
बेबो की मेटरनिटी ड्रेस
सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात तो ये है कि करीना का मेटरनिटी ड्रेस भी किम के मेटरनिटी ड्रेस से इंस्पायर था। ये तो उनकी एक तस्वीर है मगर आपको बता दें कि ऐसी कई फोटोज मौजूद हैं जिसमें करीना, किम की ड्रेसेस की कॉपी करती नजर आई हैं।


Post a Comment