42 साल पुरानी फिल्म ‘शोले’ के बॉक्स ऑफिस की कमाई आज की बाहुबली से ज्यादा थी
आजकल की बात की जाए तो फिल्म की सफलता उसके कलेक्शन को देखकर मापी जाती है। अलग अलग श्रेणियां बन गयी है
100 करोड़ी , 200 करोड़ी , बाहुबली को अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बताया जा रहा है पर एक फिल्म है जो अगर आज की तारीख में रिलीज़ हुई होती तो शायद वही सबसे बड़ी और सब्से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म होती।
बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और धर्मेद्र की फिल्म ‘शोले’ को रिलीज हुए पुरे 42 साल हो चुके हैं।
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र, अमजद खान, संजीव कुमार और हेमा मालिनी मुख्य भूमिका में नजर आये थे । इस फिल्म ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया था ।
इस फिल्म ने शरुआत के दो हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर कुछ भी कमाई नही की थी, लेकिन तीसरे हफ्ते में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करना शुरू कर दिया था।
इस फिल्म को निर्देशक रमेश सिप्पी ने निर्देशित किया था। इस फिल्म की पूरी निर्माण लागत लगभग 30-35 लाख रुपये थी।
इस फिल्म की स्टार कास्ट को लगभग पुरे 25 लाख रुपये मिले थे । इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 15 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी।
इस फिल्म को दर्शक आज भी उतना ही प्यार करते हैं जितना 42 साल पहले करते थे । यह फिल्म अमिताभ बच्चन और धर्मेद्र की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक हैं ।
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई की थी । यह फिल्म उस समय लगभग एक साल से भी अधिक समय तक सिनेमाघरों में चली थी।
इस फिल्म ने उस समय 15 करोड़ से भी ज्यादा करोड़ की कमाई की थी। उस समय से 15 करोड़ आज के समय के 900 करोड़ के लगभग होते हैं।
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और धर्मेन्द्र ने सच्चे दोस्त का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अमजद खान ने ‘गब्बर’ का किरदार निभाया था ।
आज भी बॉलीवुड में सबसे सुपरहिट फिल्मों की बात की जाती हैं तो इस फिल्म का जिक्र जरूर किया जाता हैं।


Post a Comment