Header Ads

181 साल का बुजुर्ग भगवान से मांग रहा है मरने की दुआ, जानिए क्यों


कहा जाता हैं मौत का कोई भरोसा नहीं होता हैं जब जिसकी आती हैं उसको भगवान के पास जाना ही होता है.पर क्या अपने कभी ऐसा सुना हैं

कि कोई शख्स भगवान से मरने की भीख मांग रहा हो आइये आपको बताते हैं क्या हैं पूरा मामला आपने अपने घर के आसपास कई बुजुर्ग देखे होगे. जब हम अपनी उम्र की बात करते है तो 100 साल की उम्र को सबसे ज्यादा माना जाता है

 आज कल की पीढ़ी तो 70 साल तक आते-आते ही दम तोड़ देती है.ऐसे में अगर आपको ये बताया जाए कि एक बुजुर्ग ऐसे भी है जो 181 साल से जीवित है और सदियों से बेसब्री से अपनी मौत का इंतजार कर रहे है. लोग कहते हैं कि मौत इनके घर का रास्ता भूल गई है.

वाराणसी में रहने वाले महाष्टा मुरासी नाम के ये बुजुर्ग अपनी मौत की राह देख रहे है. अपनी जिंदगी से वो इतने तंग आ चुके है कि दिनभर बस मौत को ही याद करते रहते है. इनका कहना है कि मौत इनके घर का रास्ता भूल चुकी है.

इस बुजुर्ग का जन्म 1835 में कर्नाटक के बंगलुरु में हुआ था. तब से वो वहीं पर रह रहे थे. सन् 1903 में में वाराणसी में हमेशा के लिए आकर बस गए.महाष्टा बताते है

कि उन्होने 122 साल तक अपना पेट पालने के लिए मोची के तौर पर काम किया और 1957 में उन्होने वो काम बंद कर दिया. कुछ लोग तो इनकी उम्र को अभिषाप तो कुछ लोग कुदरत का करिश्मा मानते हैं.

महाष्टा की उम्र महज एक पहेली बनकर रह गई है. कई डॉक्टर्स ने उनकी सही उम्र पता करने की कोशिश की है पर वो नाकाम ही रहे है. सरकारी कर्मचारियों ने भी उनके जन्म को लेकर प्रमाण पत्र बनाने की कोशिश की पर उनकी सही आयु का पता नहीं लगाया जा सका.