इस लड़के की दीवानी थी 3 बच्चों की मां, इसी से कराया अपने बच्चों का मर्डर]
पति, तीन बेटों और भतीजे की हत्या कराने वाली महिला संतोष शर्मा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हर चाल खेली।
अलवर के सनसनीखेज पांच लोगों की सामूहिक हत्याकांड के मामले में प्यार और धोखा की कहानी सामने आई है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद नए राज सामने आ रहे हैं। पति, तीन बेटों और भतीजे की हत्या कराने वाली महिला संतोष शर्मा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हर चाल चली।
उससे चल रही पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह करने प्रयास करती रही। जबकि पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया था कि संतोष ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पांच लोगों का मर्डर करवाया। प्रेमी ने खोले सारे राज, पुलिस को बताया कैसे मिले थे दोनों...
- महिला प्रेमी हनुमान प्रसाद जाट की गिरफ्तारी के बाद भी वह परिवार के 5 लोगों की हत्या में शामिल होने से इंकार करती रही।
- जबकि महिला के प्रेमी हनुमान ने पुलिस को इस मामले से जुडे सारे राज खोल दिए है।
- पुलिस को हनुमान ने बताया की कैसे वह संतोष से ढ़ाई साल पहले मिला था। और फिर जब दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा।
- लेकिन एक दिन संतोष के बड़े बेटे मोहित ने इन दोनों को साथ देख लिया।
- मोहित अपने पिता बनवारी लाल को इसकी जानकारी भी देना चाहता था। अपना राज खुल जाने के चलते ही, संतोष ने प्रेमी हनुमान के साथ मिलकर हत्या की साजिश की थी।
सुपारी किलर को देखकर रोने लगी संतोष
- पुलिस अधिकारियों ने जैसे ही दीपक धोबी कपिल धोबी को उसके सामने पेश किया, तो वह रोने लगी।
- पुलिस ने 5 लोगों के जघन्य हत्याकांड में गिरफ्तार मृतक बनवारी लाल उर्फ बबली शर्मा की पत्नी संतोष, उसके प्रेमी बड़ौदामेव निवासी हनुमान जाट सहित दो भाड़े के कातिलों कपिल धोबी निवासी गुजूकी एवं दीपक उर्फ बगुला धोबी निवासी पांडे मोहल्ला डीग हाल गुजूकी को 5 दिन के रिमांड पर लिया है।
- पुलिस ने चारों आरोपियों को अतिरिक्त सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष उनके निवास पर पेश किया।
न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋचा चायल ने चारों आरोपियों को 13 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।
प्रेम-प्रसंग ने ली 5 लोगों की जान
- शिवाजी पार्क थानाधिकारी विनोद सामरिया ने बताया कि 2 3 अक्टूबर की रात शिवाजी पार्क के मकान नंबर 4 54 में किराए पर रहने वाले कठूमर इलाके के गांव गारू निवासी बनवारी लाल उर्फ बबली उसके बेटे मोहित, हैप्पी, अज्जू भतीजे निक्की पुत्र मुकेश शर्मा की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई थी।
- पुलिस ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान पांच जनों की जघन्य हत्या करने में उपयोग लिए गए धारदार हथियार सहित अन्य साक्ष्य आरोपियों से जुटाए जाएंगे।
- गौरतलब है कि मृतक बनवारी की पत्नी संतोष का हनुमान प्रसाद जाट से प्रेमप्रसंग चल रहा था। उनके प्रेम प्रसंग में संतोष का पति बड़ा बेटा मोहित रोड़ा बन रहे थे।
- संतोष और हनुमान शादी करना चाहते थे। बेटे पति को रास्ते से हटाने के लिए संतोष हनुमान ने षड्यंत्र रचा।
इसके तहत 2 अक्टूबर की रात हनुमान भाड़े के साथी कपिल धोबी दीपक धोबी को लेकर शिवाजी पार्क पहुंचा।
- संतोष ने मकान का दरवाजा खोल दिया। संतोष ने परिवार को पहले ही जहरीला पदार्थ मिला भोजन करा दिया था।
इससे वे लोग अचेतावस्था में था। तीनों आरोपियों ने मकान के अंदर घुसकर बनवारी, उसके 3 बेटों भतीजे की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और भाग गए थे।


Post a Comment