34 लाख लूटने वालों की फोटो वायरल, मूंछ पर देता रहा ताव-बेबस दिखी पुलिस
गाजियाबाद में पुलिस कस्टडी में 34 लाख की लूट करने वाले बदमाश SSP ऑफिस में मस्ती करते नजर आए।
यूपी के गाजियाबाद महानगर में पुलिस और बदमाशों की दोस्ती की फोटोज वायरल हो रहे है। जिसमें 34 लाख की लूट करने वाले बदमाश एसएसपी ऑफिस में मस्ती करते नजर आए। फोटो वायरल होने के बाद एसपी ने जांच के आदेश दे दिया गया।
- वसुंधरा में 2 कलेक्शन एजेंटों से 34 लाख की लूट की गई थी। एक कैश कलेक्शन कंपनी के एजेंट से 19 लाख रुपए और दूसरा कविनगर में अमेजन कंपनी के एजेंट से 15 लाख रुपए की लूट की गई थी।
- इस घटना को अंजाम देने वाले गैंग के सरगना समेत 6 बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार देर रात लोनी से अरेस्ट करके एसएसपी ऑफिस लाया गया।
- जब उन्हें लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे तो बदमाशों ने जमकर मस्ती की। कोई अपनी मूछों पर ताव देता नजर आया तो कोई राधे मां की तरह, पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में कुर्सी की जगह टेबल पर बैठकर मजे उड़ाता नजर आया।
- जिसकी फोटों के वायरल होने के बाद में अब पुलिस अधिकारियों की जमकर किरकिरी हो रही है। उधर पुलिस की तरफ से पूरे मामले में जांच किए जाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई किए जाने की बात कही गई है।
- बताया जाता है कि गिरोह का सरगना एलएलबी सेकेंड ईयर का स्टूडेंट है। मौज मस्ती, पार्टियों के शौक को पूरा करने के लिए अपना खुद का गिरोह बना डाला।
- एसपी देहात अरविंद मौर्य ने कहा, ''बदमाशों की मस्ती करने का फोटो वायरल हो रहा है। जिसकी जांच के लिए अधिकारियों को एसएसपी ऑफिस से वीडियो फुटेज देखने को कहा है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।''

Post a Comment