'ये रिश्ता क्या...' ने पूरे किए 2500, एपिसोड, बना सबसे ज्यादा चलने वाला शो
पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने टीवी की दुनिया में एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।
12 जनवरी, 2009,से शुरू हुए इस टीवी शो ने अपने 2500 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही ये लॉन्गेस्ट रनिंग टीवी शो बन गया है।
शो की शुरुआत हिना खान और करन मेहरा के साथ हुई थी। हिना ने इसमें अक्षरा का, जबकि करन मेहरा ने नैतिक का रोल प्ले किया था।
हालांकि अब दोनों ही शो से बाहर हो चुके हैं। 'तारक मेहता...' से मिल रहा तगड़ा कॉम्पिटीशन...
- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को सब टीवी के शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से तगड़ा कॉम्पिटीशन मिल रहा है।
दिशा वाकाणी और दिलीप जोशी स्टारर इस शो के भी अब तक करीब 2314 एपिसोड पूरे हो चुके हैं।
- 'बालिका वधू' और 'साथ निभाना साथिया' जैसे शोज ने भी काफी वक्त तक चलने का रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन अब ये दोनों ही शो ऑफ एयर हो चुके हैं।
इन शोज ने भी करीब 2000 एपिसोड पूरे कर लिए थे।


Post a Comment