Header Ads

कभी जीते थे साधारण लाइफ, 23 मिनट में बदली किस्मत ऐसे बने करोड़पति


KBC का पहला करोड़पति बनने के बाद एक्टर जॉन अब्राहम और क्रिकेटर सलिल अंकोला जैसे लोग उनके फ्रेंड बन गए।

29 अक्टूबर को कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) का 9वां सीजन खत्म हो जाएगा। इस मौके पर हम आपकों शो के पहले करोड़पति हर्षवर्धन नवाथे के बारे में बताने जा रहे हैं।

 एक सामान्य लाइफ जीने वाले हर्षवर्धन की लाइफ सिर्फ 23 मिनट में 15 सवालों का जवाब देकर रातोंरात बदल गई थी।

KBC का पहला करोड़पति बनने के बाद एक्टर जॉन अब्राहम और क्रिकेटर सलिल अंकोला जैसे लोग उनके फ्रेंड बन गए। करोड़पति बनने के बाद ऐसे बदली लाइफ...

- मुंबई के रहने वाले हर्षवर्धन नवाथे कौन बनेगा करोड़पति के पहले विजेता है। इस जीत से वे रातोंरात सेलेब्रिटी बन गए।

- जीतने के बाद, वह मुंबई की पार्टियों का नया चेहरा बन गए। हर कोई उन्हें अपनी पार्टी में बुलाना चाहता था।

- जॉन अब्राहम से लेकर क्रिकेटर सलिल अंकोला जैसे सितारों के दोस्त बनते गए। हर्षवर्धन कहते हैं, ‘जॉन से काफी याराना था उन दिनों।

हमनें एक-दो शो भी साथ में किए।’ विज्ञापनों और शोज के ऑफर की बाढ़ थी।

- पीआर कंपनी के साथ, कई चैनल से भी करार हो चुका था। फोटोग्राफर अतुल कस्बेकर की पीआर एजेंसी भी हायर कर ली थी।

- वह कहते हैं कि उन लोगों का जिंदगी जीने का तरीका अलग था। उस एक साल में मैंने अनगिनत जगहों पर शिरकत की। रिबन काटे, राजनीतिक रैलियों में शामिल हुआ और कई शॉप का उद्घाटन किया।

आजकल क्या कर रहे हैं हर्षवर्धन?

- हर्षवर्धन महिंद्रा एंड महिंद्रा में (CSR & एथिक्स) डिपार्टमेंट में हेड हैं। वह इस कंपनी से साल 2005 से जुड़े हैं।

- केबीसी में करोड़पति बनने के बाद उन्होंने सबसे पहले IL&FS में नौकरी शुरू की।

इसके बाद वह नंदी फाउंडेशन में डायरेक्टर बने और फिर नंदी कम्युनिटी वाटर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर रहे।

कुछ इस तरह खर्च हुए रुपए

- हर्षवर्धन ने इनाम में मिले सारे पैसे सेविंग अकाउंट में जमा करा दिए। इस पैसे पर 30 लाख रुपए का टैक्स भी देना पड़ा।

- बचे हुए 70 लाख रुपए में से सबसे पहले उन्होंने अपने लिए 6 लाख रुपए में मारुति एस्टीम वीएक्स खरीदी।

- इसके बाद अपने एमबीए की फीस जमा की। हर्षवर्धन ने सिम्बायोसिस पुणे से MBA किया है।

- इसके बाद वे यूके में पढ़ाई करने चले गए, वहां की फीस भी उन्होंने इसी पैसे से चुकाई।
इस चमक में पीछे छूट गया सपना

- हर्षवर्धन भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते थे। इसकी तैयारी भी की थी। उस वक्त उनकी उम्र 27 साल थी।

- KBC का पहला करोड़पति बनते ही इतनी प्रसिद्धि मिली की कुछ सालों तक सब रुक-सा गया। इस तरह उम्र निकल गई और उनका IAS का सपना अधूरा रह गया।

- हर्षवर्धन के पिता एक सीबीआई ऑफिसर थे। बचपन में नवाथे पुलिस या आर्मी में जाने का सपना देखते थे।

इसलिए बचपन में वह अपना नाम पुलिस कमिश्नर हर्षवर्धन नवाथे लिखा करते थे।

- पढ़ाई के इसी शौक ने उन्हें करोड़पति भी बनाया और इसी की चमक ने इस सपने को दूर भी कर दिया।

2007 में की शादी

- उनकी शादी साल 2007 में सारिका नीलत्कर से हुई। सारिका मराठी नाटकों, टीवी और फिल्मों में अभिनय करती थीं।

- इसके बाद उनकी जिंदगी में स्थायित्व आ गया। नवाथे, आजकल अपने परिवार के साथ काम में मशगूल हैं।

- नवाथे को राजनीति अच्छी लगती है। वे कहते हैं कि एक दिन वे सीरियस राजनीति में जरूर जाएंगे।