Header Ads

एक्ट्रेस कोएना मित्रा को ब्याज समेत वापस करने होंगे पूरे 20 लाख रुपए!


ओशीवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत में पूनम सेठी ने बताया कि एक्ट्रेस पर उनका तकरीबन 22 लाख रुपए उधार है जो उन्होंने उनसे 2012 से 2013 के बीच लिया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कोएना मित्रा भले ही पिछले काफी वक्त से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं लेकिन उनका नाम किसी ना किसी वजह से बीच-बीच में सुर्खियों में आ ही जाता है। अब इस बार कोएना सुर्खियों में आई हैं अपनी एक दोस्त के द्वारा उन पर किए गए एक केस के सिलसिले में। असल में कोएना की एक दोस्त ने 2016 में उनके द्वारा 22 लाख रुपए का चेक दिया गया जो बाउंस हो गया।
 ओशीवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत में पूनम सेठी ने बताया कि एक्ट्रेस पर उनका तकरीबन 22 लाख रुपए उधार है जो उन्होंने उनसे 2012 से 2013 के बीच लिया था। कोएना ने अपनी दोस्त से कहा कि उनकी आर्थिक हालत बहुत खराब है और क्योंकि वह उनकी बहुत अच्छी दोस्त थीं तो उन्होंने 10 लाख रुपए उधार दे दिए।
इसके बाद अलग-अलग वक्त पर कोएना ने अपनी दोस्त से कई बार बड़ी अमाउंट में पैसे लिए बीच में कई बार उन्होंने कभी 6 लाख, कभी 3 लाख और कभी 9 लाख रुपए की रकम दी। कुल मिलाकर यह 22 लाख रुपए हो गए जिसे वापस करने के लिए कोएना ने 22 लाख रुपए का चेक दिया जिसे बैंक में लगाने पर यह बाउंस हो गया। इसके बार 2013 तक उनकी दोस्त ने कई बार कोएना से पैसे लेने की कोशिश की लेकिन वह बार-बार अलग-अलग बहाने बना कर निकल जाया करती थीं। इसके बाद उनकी दोस्त ने उन पर कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया।

इतना ही नहीं कई बार कोर्ट में समन किए जाने के बावजूद कई बार कोर्ट में पेशी देने भी नहीं पहुंची हैं।