17 लाख की शराब से धुलती है इनकी घड़ी, ब्रिटेन में ऐसी LIFE जी रहा भारतवंशी
ब्रिटेन में रह रहे एक मल्टी-मिलेनियर भारतवंशी बल्ली सिंह ने अपनी लग्जरी लाइफ की फोटोज शेयर की हैं। वो सेलिब्रिटीज के साथ हैंगआउट, प्राइवेट प्लेन से दुनिया की सैर और 17 लाख रुपए की सबसे बेहतरीन शैम्पेन से घड़ी धोने के शौकीन हैं। वो अपनी मल्टी मिलियन पाउंड की वीआईपी इवेंट कंपनी चला रहे हैं। वो यहां के रिच और मशहूर लोगों के लैविश इवेंट ऑर्गेनाइज करने के लिए करो़ड़ों रुपए की रकम लेते हैं। एक हफ्ते में खरीदीं दो फेरारी
- 42 साल के बल्ली सिंह ने द रिच लिस्ट ग्रुप बना रखा है। उनका दावा है कि वो वीकेंड पर म्यूजीशियन स्टिंग के घर जाते हैं और क्रिसमस पर वेगास में रैपर नेली के साथ रहते हैं।
- वो वॉचेस के शौकीन हैं और इन्हें धोने के लिए ये 17 लाख रुपए की शैंपेन मंगाते हैं। हालांकि, उन्हें शैंपेन पीने का शौक नहीं है।
- इस मल्टी मिलेनियर का दावा है कि उन्होंने एक हफ्ते के अंदर दो-दो फेरारी कार खरीद लीं और वो भी बिना बैंक बैलेंस चेक किए।
- बल्ली मल्टी मिलेनियर बनने से पहले अपने पिता के कारोबार में मदद करते थे। उनके पिता का लेसिस्टर में एक टेक्सटाइल वेयरहाउस था।
- बिजनेस की दुनिया में अपना नाम कमाने के लिए 16 साल की उम्र में बल्ली ने अपना खुद का क्लब नाइट बनाया और लेसिस्टर में सेलिब्रिटी के लिए इंवेट ऑर्गेनाइज करने लगे।
- उन्हें बड़ा ब्रेक तब मिला, जब लेसिस्टर पहुंचे सिंगर सिस्को ने उनसे अपने यूके टूर की रात को यादगार बनाने की बात की। इन दोनों को इनके एक म्युचुअल फ्रेंड ने मिलवाया था।
- इसके बाद उनके शहर पहुंचने वाले डीएमएक्स और ब्लैक आइड पीस जैसे ग्रुप बल्ली को खुद अप्रोच करने लगे और उससे अपने इवेंट को रिच बनाने लिए कहने लगे।
- बल्ली ने इसके बाद 2009 में द रिच लिस्ट ग्रुप लॉन्च किया। इसमें वो दुनियाभर में एलीट क्लास के लिए पार्टीज ऑर्गेनाइज करते हैं।
- उनके रिच लिस्ट ग्रुप ने 2012 में पहला आबू धाबी रेस वीकेंड इवेंट भी शुरू किया और इस साल वो यहां क्रैग डेविस, बस्टा राइम्स और रिक रॉस की परफॉर्मेंस भी कराने वाले हैं।
- बल्ली अब साढ़े 8 करोड़ रुपए के खर्च में एक एवरेज इवेंट ऑर्गेनाइज करते हैं। वहीं, महंगे इवेंट्स दुबई के प्राइवेट आइलैंड पर 170 करोड़ रुपए के खर्च में ऑर्गेनाइज करते हैं।
- वो अपनी गर्लफ्रेंड और मॉडल एना सैंटोस माटस के साथ ही रहते हैं और दोनों मिलकर दुनियाभर में ऐसे इवेंट ऑर्गेनाइज कराते हैं।

Post a Comment