'जमाई राजा' की एक्ट्रेस से 'इशिता' तक, टीनएज में ऐसे दिखते थे TV सेलेब्स
टीवी शो 'जमाई राजा' से सुर्खियां बंटोरने वाली निया शर्मा 27 साल (17 सितंबर) की हो गई हैं। बता दें कि निया अक्सर अपने बोल्ड फोटोज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 2014 में आए 'जमाई राजा' शो में निया 'रोशनी' का कैरेक्टर प्ले किया था। हालांकि, निया 2016 में यह शो छोड़ चुकी हैं।
इसके पहले वे 'एक हजारों में मेरी बहना है' (2013) में क्रिस्टल डिसूजा की छोटी बहन के रोल भी दिखीं थी। वे रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' की प्रतिभागी है। दिसंबर 2016 में निया शर्मा को एशिया की तीसरी सेक्सी महिला का खिताब मिला था। वैसे, टीवी स्टार्स के ग्लैमरस लुक को तो सभी ने देखा है, लेकिन उनके टीनएज फोटोज को कम ही लोगों ने देखा है। आज इस पैकेज में आपको टीवी सेलेब्स के ऐसे ही लुक दिखाना जा रहे हैं। ऐसी दिखतीं थी टीवी की 'इशिता'...
दिव्यंका त्रिपाठी
'ये हैं मोहब्बतें' में इशिता का रोल प्ले कर रहीं दिव्यंका त्रिपाठी को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है। कम ही लोग जानते हैं 2005 में मिस भोपाल बनीं दिव्यंका के अपने करियर की शुरुआत साल 2004 से जीटीवी के 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार' से की थी।
दिव्यंका अबतक 'बनूं मैं तेरी दुल्हन', 'खाना खजाना', 'कसम से', 'इंतजार', 'अदालत', 'तेरी मेरी लव स्टोरीज', 'सावधान इंडिया', 'कहानी कॉमेडी सर्कस की' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं।
परिधि शर्मा
'जोधा' के नाम से टीवी पर पॉपुलर हो चुकीं हैं परिधि शर्मा। परिधि के बारे में कम ही लोग जानते हैं कि 'जोधा अकबर' (2013-15) उनका पहला शो नहीं था। इससे पहले उन्होंने दो अन्य शोज में भी काम किया।
साल 2009 में वे पहली बार 'तेरे मेरे सपने' में मीरा/रानी का किरदार निभाते नजर आई थीं। इसके बाद वे 2011 में शुरू हुए शो 'रुक जाना नहीं' में भी दिखी थीं। बता दें, इंदौर में जन्मी और पली-बढ़ी परिधि ने साल 2011 में अहमदाबाद बेस्ड बिजनेसमैन तन्मय सक्सेना से शादी की है।
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा आज इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। कपिल को पहला ब्रेक 2006 में आए टीवी शो 'हंसदे हंसदे रावो' से मिला और 2007 में टेलिकास्ट हुए 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन 3' को जीतकर वे लाइमलाइट में आए।
इस शो से प्राइज मनी के रूप में उन्हें 10 लाख रुपए मिले थे। इसके बाद कपिल 'कॉमेडी सर्कस', 'झलक दिखला जा' और 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' जैसे कई शोज में नजर आए।
श्रृति झा
'कुमकुम भाग्य' की प्रज्ञा के नाम से मशहूर श्रृति झा ने साल 2004 में 'धूम मचाओ धूम' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। यह शो डिज्नी चैनल पर आता था और इसमें उन्होंने एक शर्मिली और अंधविश्वासी लड़की मालिनी शर्मा का किरदार निभाया था। साल 2007-2008 में उन्होंने रोमांटिक ड्रामा 'जिया जले' में सुनैना की भूमिका निभाई।
लेकिन यह शो ज्यादा दिनों तक नहीं चला। 2009 में श्रृति ने 'ज्योति' नाम के सीरियल में अपनी अदाकारी दिखाई, इसके बाद 'सूर्या और सुहानी' (2009), 'रक्त संबंध' (2010-2011), 'दिल से दी दुआ...सौभाग्यवती भव' (2011-2012) और 'बालिका वधू' (2013) जैसी कई शोज में वे भूमिका अदा कर चुकी हैं।
अनिता हसनंदानी
'ये है मोहब्बतें' फेम अनिता हसनंदानी ने मॉडलिंग में सक्सेसफुल करियर बनाने के बाद उन्होंने कभी सौतन कभी सहेली (2001) से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। 'काव्यांजलि', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसम से' में काम कर चुकीं अनिता इन दिनों 'ये है मोहब्बतें' में शगुन का किरदार निभा रही हैं।
उन्होंने कुछ तो है (2003), ये दिल (2003), कृष्णा कॉटेज (2004), सिलसिले (2005), रागिनी एमएमएस 2 (2014), हीरो (2015) जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
जिया मनेक
जिया मानेक टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' में अपने रोल गोपी बहू के लिए काफी फेमस हुई थी। हालांकि, जिया ने स्टार प्लस के इस पॉपुलर शो को बीच में छोड़कर डांसिंग रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में हिस्सा लिया था।
इसके बाद उन्हें ढेर सारी आलोचनाएं भी झेलनी पड़ी थीं। जिया आखिरी बार शो 'जीनी और जूजू' में नजर आईं थी। फिलहाल जिया किसी भी शो से जुड़ी नहीं है, बावजूद इसके उनकी पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है।
हितेन तेजवानी
2000 में आए 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से नाम कमाने वाले हितेन तेजवानी को इस शो में काफी पसंद किया गया था। इसमें उन्होंने करन का रोल प्ले किया था।
बाद में हितेन 'कुटुम्ब', 'कहीं किसी रोज', 'कुमकुम', 'पवित्र रिश्ता', 'कैसा ये प्यार', 'कसौटी जिंदगी की', 'लेफ्ट राइट लेफ्ट', 'कितनी मोहब्बत है', 'रंग बदलती ओढ़नी', जैसे टीवी कई सीरियल में नजर आए।
कृतिका सेंगर
कृतिका को ज्यादातर लोग 'झांसी की रानी' के नाम से जानते हैं। उन्होंने पॉपुलर टीवी सीरियल 'एक वीर स्त्री की कहानी...झांसी की रानी' में लीड रोल प्ले किया था।
इसके अलावा उन्हें 'पुनर्विवाह', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसौटी जिंदगी की', 'क्या दिल में है', 'बुरा ना मानो होली है', 'आहट', 'कुबूल है', 'वीरा', 'देवों के देव महादेव' में भी देखा जा चुका है।


Post a Comment