बिना जहर वाले सांपों के साथ रहता था ये शख्स, फिर भी कैसे हो गई मौत
इंग्लैंड के हैम्पशायर में एक सांप पालने वाले व्यक्ति की मौत का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। विशालकाय सांपों को रखने वाले रेप्टाइल विशेषज्ञ डैन ब्रैंडन की अचानक मौत हो गई।
वे एक पाइथन सांप के करीब जमीन पर मृत पाए गए। हालांकि, मौत सांप के काटने से नहीं हुई थी, क्योंकि डैन घर पर अजगर और कई बिना जहर वाले सांप पालते थे।
तो किस वजह से हुई मौत...?
- पुलिस के मुताबिक डैन की मौत ऑक्सीजन की कमी या दम घुटने से हुई है। हालांकि, अबतक यह सिद्ध नहीं हो पाया है कि उनके पास पड़े अजगर के जकड़ने से उनका दम घुटाा या नहीं। इस मामले में पुलिस आगे जांच कर रही है।
- आपको बता दें कि डॉन अक्सर अपने पालतू अजगरों के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते रहते थे। उन्हें Snake Man के नाम से भी जाना जाता था।


Post a Comment