Header Ads

कभी साइकिल से चलते थे बालकृष्ण, अब काफिले में चलती है करोड़ों की गाड़ी



भारत के अरबपतियों में शामिल आचार्य बालकृष्ण चर्चाओं में हैं। दो दशक पहले तक बालकृष्ण साइकिल से चला करते थे। लेकिन पिछले कुछ सालों में उनकी लाइफ स्टाइल चेंज हो गई है। अब वे Range Rover की सवारी करते हैं। पतंजलि कैम्पस में कहीं आने-जाने के लिए बालकृष्ण इसका यूज करते हैं। बता दें कि भारत में इस SUV की शो रूम कीमत 2.17 करोड़ से 3.81 करोड़ रुपए के बीच है। ये कीमत अलग-अलग शहरों में कुछ कम या ज्यादा है। बालकृष्ण आईफोन भी यूज करते हैं।


 हरिद्वार में बना पंतजलि लगभग 150 एकड़ जमीन पर बना है। इसलिए इसमें घूमने के लिए बालकृष्ण SUV का यूज करते हैं।


- 1995 में दिव्य फार्मेसी ने आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स बनाना शुरू किया था। 50 करोड़ के कर्ज से शुरू यह कंपनी आज दुनियाभर में अरबों रुपए का कारोबार करती है।


- हालांकि इस कंपनी का ब्रांड फेस बाबा रामदेव हैं, पर कंपनी में उनके नाम पर कोई हिस्सेदारी नहीं है।


- 43 साल के बालकृष्ण के नाम पर कंपनी का 97 प्रतिशत शेयर है।


बालकृष आर्युवेद प्रैक्टिसनर हैं। उनक जन्म नेपाल में हुआ था। उनका मूल नाम नारायण प्रसाद सुबेदी है। उनकी भारतीय नागरिकता को लेकर विवाद है।


- रामदेव से बालकृष्ण की मुलाक़ात हरियाणा के गुरुकुल में हुई थी। यहीं से दोनों के बीच बॉन्डिंग बनी जो आज तक कायम है।


- बालकृष्ण पहले बाबा रामदेव के साथ करीब-करीब हर कार्यक्रम में नजर आते थे। लेकिन जैसे-जैसे कंपनी का साम्राज्य बढ़ता गया उनकी सार्वजनिक सक्रियता कम होती गई।


- अब उनका ज्यादातर वक्त हरिद्वार के पतंजलि कैम्पस में ही गुजरता है। वे पूरे कारोबार की निगरानी करते हैं।


- बालकृष्ण भले ही प्रॉपर्टी के मामले में देश के टॉप सीईओ हों पर आज भी साधारण चप्पल, कुर्ता और लूंगी में ही नजर आते हैं।