Header Ads

अगर गाने सुनते हुए खड़े होते हैं रोंगटे, तो औरों से इस तरह खास है आप



दुनिया में लगभग हर इंसान संगीत या म्यूजिक सुनना पसंद करता है। कई कपल्स किसी खास म्यूजिक को सुनते ही भावुक हो जाते हैं क्योंकि उस गाने से उनकी कई यादें जुड़ी होती हैं। कई बार किसी खास किस्म के गाने सुनते हुए लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसके पीछे की वजह साइंटिस्ट्स ने लोगों को समझाई है। बेहद खास हैं आप...



क्या आप भी कुछ खास तरह के मूड्स या सिंगर्स के गाने सुनते हुए भावुक हो जाते हैं? या फिर आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं, तो आपको बता दें कि आप बेहद खास हैं। रिसर्चर्स की मानें तो आप बेहद खास हैं। दरअसल, हर किसी के साथ ऐसा नहीं होता। ये सिर्फ उनके साथ होता है, जिनका दिमाग यूनिक होता है। यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया की एलिसा डेर सर्किसन और मैथ्यू सैच्क्स के इस बारे में रिसर्च की। अपनी स्टडी में उन्होंने पाया कि गानें सुनते हुए जिनके रोंगटे खड़े होते हैं, वो असल में औरों से काफी अलग होते हैं। उनके दिमाग की कई नसें ऑडिटरी कॉर्टेक्स से जुड़ी होती हैं। इस कारण उनका दिमाग गानों को सुनकर काफी इमोशनल हो जाता है। मतलब, ये लोग गानें सुनते वक्त उसके शब्दों से काफी ज्यादा जुड़ाव महसूस करते हैं।