यहां लोग सारे काम छोड लगे सडक पर हीरे ढूंढने, जानें क्या है माजरा
आप कही जा रहे हो और सडक पर पैसे पडे मिले तो आप बहुत खुश होंगे। गुजरात के सूरत में भी इन दिनों कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है।
मीडिया में चल खबरों के अनुसार सूरत के कतारगाम गोटालावाडी में एक हीरा व्यापारी की हीरे की पुडिया खो गई। जैसे ही लोगों को पता चला कि रास्ते में व्यापारी की हीरे की पुडिया गिर गई तो वहां से गुजरने वाले हीरा खोजने में लग गए।
देखते ही देखते लोगों का मेला सा लगने लग गया। यह नजारा देखने में ऐसा लगा रहा था जैसे किसी नेता के आने से पहले सडक की सफाई का काम चल रहा हो। बताया जा रहा है कि यह ड्रामा कई घंटों तक चलता रहा है।
सैंकडों लोग हीरा ढूंढने में जुटे हुए थे। इनमें बच्चे से लेकर बूढें तक शामिल थे। लोगों की हीरा खोज को देख कर ऐसा लग रहा था जैसे कोई नुक्कड नाटक हो रहा है। लोग इस कदर हीरा खोजने में जुटे थे कि कतारगाम गोटालावाडी का रास्ता एकदम साफ हो गया।


Post a Comment