Header Ads

अगर आपके नाखून में भी है ऐसा निशान, तो तुरंत जाएं डॉक्टर के पास


अगर आपके नाखून पर भी ऐसी लाइनें मौजूद हैं, तो ये आपके लिए भी खतरे की घंटी है। हाल ही में फेसबुक पर वायरल हुए एक पोस्ट के जरिए एक महिला ने लोगों को इस बारे में अवेयर करने की कोशिश की थी।

दरअसल, ये महिला पार्लर में मैनीक्योर करवाने गई थी, जहां काम करने वाली एक स्टाफ ने उसे एक ऐसी जानकारी दी, जिसके बाद उसके पैरों के नीचे से जमीन खिंसक गई। कैंसर का है एक रूप

लिसा हैरिसन विलियम्स नाम की इस महिला ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की थी। उसमें उसने बताया कि वो एक पार्लर में मैनीक्योर करवाने पहुंची थी। उसके नाखून के ऊपर काले रंग की गहरी धारी बनी हुई है।

लिसा ने पार्लर की स्टाफ को कहा कि उसके नाखून पर डार्क कलर का नेल पेंट लगा दे, ताकि ये निशान छिप जाए। लेकिन पार्लर स्टाफ ने लिसा को एक ऐसी बात बताई, जिसके बाद वो तुरंत डॉक्टर के पास पहुंच गई।

दरअसल, पार्लर वाली ने इससे पहले कुछ क्लाइंट्स के नाखूनों पर ऐसे निशान देखे थे। ये निशान कैल्शियम या खून की कमी के कारण नहीं थे। दरअसल, ये एक तरह के कैंसर का लक्षण था। उसकी बातें सुनकर लिसा अगले ही दिन डॉक्टर के पास पहुंच गई।

जांच के बाद पता चला कि सच में लिसा को सब्युन्ग्यल मेलेनोमा नाम का कैंसर था। ये स्किन कैंसर का एक प्रकार है। अगर समय रहते इसके लक्षण पकड़ में नहीं आते, तो लिसा की जान भी जा सकती थी।

ये हैं इस कैंसर के निशान

Subungual Melanoma बहुत ही रेयर और खतरनाक कैंसर का प्रकार है। ये नाखूनों के नीचे से फैलना शुरू करता है। इसमें नाखून कमजोर

होकर टूटने लगते हैं। नाखून से खून निकलना शुरू हो जाता है और फोड़े भी हो जाते हैं। नाखून का रंग बदलने लगता है और आसपास के स्किन का कलर भी बदलने लगता है। आपको बता दें कि ये कैंसर सूरज की रोशनी के कारण नहीं होता है। ये किसी तरह की चोट लग जाने के बाद बने जख्मों के कारण होता है।