Header Ads

पाओली दाम से लेकर उर्वशी रौतेला, 'हेट स्टोरी' में ये हीरो-हीरोइन हुए बोल्ड


एक नजर उन हीरो-हीरोइनों पर जिन्होंने हेट स्टोरी फ्रंचाइज में पार कीं बोल्डनेस की सारी हदें।

अपने बोल्ड और इरॉटिक कंटेंट के लिए मशहूर 'हेट स्टोरी' फ्रेंचाइज फिर से धमाल मचाने को तैयार है। खबर है कि इस फ्रंचाइज के चौथे पार्ट यानि 'हेट स्टोरी 4' में करन वाही और उर्वशी रौतेला लीड रोल में नजर आएंगे यानि दोनों के बीच खूब सारे हॉट और इंटिमेट सीन होंगे।

लेकिन अब ये फिल्म फ्रेंचाइज की पिछली तीन फिल्मों के लेवल को पार कर पाती है या नहीं, ये तो आने वाले वक्त में पता चलेगा, फिलहाल जानते हैं अब तक आई इस फ्रेंचाइज की सभी फिल्मों के बारे में और उनमें किसकी रही सबसे जानदार और हॉट केमेस्ट्री।

हेट स्टोरी


2012 में आई इस फिल्म में बंगाली एक्ट्रेस पाओली दाम लीड रोल में थीं। महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी इस फिल्म की कहानी एक रिवेंज ड्रामा थी जिसमें लीड किरदार अपने साथ हुई ज्याददती का बदला लेने के लिए अपने दुश्मनों के साथ इंटिमेट होने से भी नहीं चूकता।

 फिल्म में गुलशन देवैया और निखिल द्विवेदी जैसे एक्टर भी थे, लेकिन रिवेंज ड्रामा से ज्यादा ये फिल्म सेक्स और इंटिमेट सींस की कहानी लगी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब रही।

हेट स्टोरी २

इसी फ्रेंचाइज की ये अगली फिल्म आई थी 2014 में जिसके जरिए टीवी एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने बड़े परदे पर डेब्यू किया।

फिल्म में एक्टर जय भानुशाली के साथ उनकी गजब की केमेस्ट्री दिखी, लेकिन उससे भी ज्यादा सुर्खियां बटोरीं सुरवीन और जय के हॉट और इंटिमेट सींस ने। मात्र 15 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही।

हेट स्टोरी ३


पिछली दो फिल्मों की सफलता को देखते हुए भट्ट कैंप ने 'हेट स्टोरी' फ्रेंचाइज का तीसरा पार्ट बनाया। फिल्म को 'हेट स्टोरी 2' के निर्देशक विशाल पांड्या ने ही डायरेक्ट किया, लेकिन इस बार स्टार कास्ट के रूप में जरीन खान, डेजी शाह, शरमन जोशी और करण सिंह ग्रोवर जैसे

एक्टर्स को साइन किया। फिल्म में सेक्स, बोल्ड और इरॉटिक कंटेट की जबरदस्त भरमार थी। दर्शकों को रिझाने के लिए हर पॉसिबल फॉर्म्यूले को इस फिल्म में फिट किया गया।

'हेट स्टोरी 3' सुपरहिट तो नहीं रही, लेकिन अपना औसत निकालने में कामयाब रही। यह फिल्म 20 करोड़ की लागत में बनी, लेकिन 55 करोड़ की कमाई कर इसने 'हेट स्टोरी' फ्रेंचाइज की नींव और मजबूत कर दी।

और अब 'हेट स्टोरी' फ्रेंचाइज बोल्डनेस और इरॉटिक के तड़के के साथ लेकर आ रही है 'हेट स्टोरी 4'। कहा जा रहा है कि ये फिल्म फ्रेंचाइज की अब तक आईं बाकी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ देगी।

 इस फिल्म को भी विशाल पांड्या डायरेक्ट करेंगे जबकि टी-सीरीज के भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे। 'हेट स्टोरी 4' में पंजाबी एक्ट्रेस इहाना ढिल्लन भी नजर आएंगी।