पहली बार इस किरदार में दिखेंगे वरुण, अनुष्का शर्मा के साथ करेंगे स्क्रीन शेयर
वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म जुड़वा-2 बनकर तैयार है। यह 29 सितंबर को रिलीज होगी। वहीं वरुण इसके बाद ‘सुई धागा’ में अहम भूमिका निभाएंगे। इसमें उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा होंगी। यह फिल्म अगले साल जनवरी में फ्लोर पर आएगी। अब तक वरुण फिल्मों में कई किरदारों में नजर आ चुके हैं। लेकिन इस बार वे एक अलग किरदार में नजर आएंगे। सूत्रों की मानें को फिल्म में वरुण एक मजदूर के कैरेक्टर में होंगे। जागरुक करेगी फिल्म...
फिल्म में स्वदेशी कॉटेज इंडस्ट्री के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही मजदूरों की गरिमा और उनके अधिकारों की बातों को उठाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार जब फिल्म के डायरेक्टर शरत कटारिया ने वरुण को इसकी कहानी सुनाई तो उन्हें यह बहुत पसंद आई। इसके बाद वरुण ने फिल्म करने के लिए तुरंत अपनी हामी भर दी। गौरतलब है कि इसके पहले शरत ‘दम लगा के हइशा’ का निर्देशन कर चुके हैं। जिसमें आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत सराहा था।

Post a Comment