Header Ads

जब महंगा पड़ा अंडरटेकर के गुरु का मजाक उड़ाना, फिर हुआ कुछ ऐसा


WWE में ब्रॉक लेसनर के मैनेजर रहे पॉल हेमैन को अंडरटेकर के गुरु पॉल बीयरर का मजाक उड़ाना भारी पड़ गया था। इसके बाद हेमैन के साथ जो हुआ उसे WWE फैन्स हैरान रह गए थे।

आज हेमैन के 52nd बर्थडे के मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनके इस इन्सिडेंट के बारे में। अंडरटेकर के हाथों चली जाती हेमैन की जान...

-11 सितंबर 1965 को न्यूयॉर्क में जन्मे हेमैन तब सबसे ज्यादा चर्चा में आए थे जब उन्होंने अंडरटेकर के रहस्यमयी गुरु पॉल बीयर की तरह ड्रेसअप और मेकअप किया और दर्शकों के सामने उनका जमकर मजाक बनाया था।

- लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी इस हरकत का क्या अंजाम होगा। जैसे ही बात अंडरटेकर को पता चली उसके बाद जो हुआ वो हैरान करने वाला था।

कुछ इस तरह हेमैन ने उड़ाया था अंडरटेकर के गुरु का मजाक।

ये घटना रेसलमेनिया 2014 की है जब दोबारा हेमैन अंडरटेकर और उनके गुरु के बारे में अपशब्द कह रहे थे।

इसी दौरान अंडरटेकर एकाएक रिंग के अंदर आ पहुंचे। हेमैन के साथ-साथ दर्शक भी देखकर हैरान रह गए कि अंडरटेकर कैसे रिंग के अंदर आ पहुंचे।

गुस्से से लाल अंडरटेकर ने हेमैन का गला दबा दिया जैसे वे उनकी जान लेने आए हों।

हेमैन जैसे तैसे अंडरटेकर के चंगुल से जान बचाकर भागे।

अंडर टेकर के गुरु पॉल बीयरर की 2013 में हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है।

ऐसा कहा जाता रहा है कि पॉल बीयरर के पास जादूई शक्ति थी जिससे वे अंडरटेकर को वश में रखते थे।