Header Ads

8वीं की स्टूडेंट को प्यार में फंसा रेड लाइट एरिया में किया सौदा, ऐसे बची लड़की


रेडलाइट एरिया से सदर थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देह व्यापार धंधे में शामिल दो लड़कियों को हिरासत में लिया

खुश्किबाग कटिहार मोड़ स्थित रेडलाइट एरिया से सदर थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देह व्यापार धंधे में शामिल दो लड़कियों को हिरासत में लिया। जिनके घर पर से दोनों लड़कियों को बरामद किया गया उनका नाम व पता नहीं चल पाया।

हालांकि छापेमारी के दौरान ही जब पुलिस ने शक के आधार पर शराब तस्कर मो चांद मियां के घर पर तलाशी लिया तो उनके उनके घर से 30 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। हालांकि पुलिस को चकमा देकर चांद मियां मौके पर से से भागने में सफल रहा। फिलहाल पुलिस दोनों लड़कियों को कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है। पर्ची देकर लगाई बचाने की गुहार...

- कटिहार मोड़ स्थित रेडलाइट एरिया में एक ग्राहक तीन माह पहले आया था। ग्राहक से बातचीत के दौरान ही लड़की ने बताया की।

- वह सीतामढ़ी जिले के सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली है और उन्हें यहां पर जबरन पिछले दो साल से देह व्यापार कराया जा रहा है।

- उक्त लड़की ने एक कागज पर अपना पूरा नाम पता लिख उस ग्राहक को दिया और कहा की हो सके तो आप मेरी मदद करें और ये कागज मेरे माता-पिता तक पहुंचा दे।

- उस ग्राहक ने लड़की के द्वारा दिए गए नाम पता को पूर्णिया स्थित चाइल्ड लाइन की टीम को दे दिया।

- पूर्णिया चाइल्ड लाइन की टीम ने रेकी कर पता किया तो मामला सही निकला तो पूर्णिया चाइल्ड लाइन की टीम के लोग सीतामढ़ी के चाइल्ड लाइन को इसकी सूचना दी।

मेसोल आेपी में गुमशुदगी का मामला दर्ज

- लड़की सीतामढ़ी के सदर थाना क्षेत्र के मेसोल ओपी के रहने वाले हैं और वर्ष 2015 में जब आठवीं में पढ़ती थी। किसी के साथ वहां से भाग गई थी और मेसोल ओपी में उनके गुमशुदगी का मामला भी दर्ज है।

- सीतामढ़ी की पुलिस ने एक टीम बनाकर उनके परिजनों को साथ लेकर पूर्णिया सदर थाना से संपर्क किया और परिजनों के पहचान पर ही छापेमारी का लड़की बरामद किया।
पहले भी पड़ा है छापा

- इसके पूर्व भी खुश्कीबाग़ कटिहार मोड़ पर वर्ष 2013 में पूर्णिया के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक किम शर्मा के द्वारा भी छापेमारी की गई थी।

- जिसमें आधे दर्जन से ज्यादा देह व्यापार में शामिल लड़कियों को हिरासत में लिया गया था। जिसमे कई दलाल ,ग्राहक समेत कई लोगों को मौके पर से गिरफ्तार भी किया गया था।

- छापेमारी के बाद कुछ दिन तक तो इस जगह देह व्यापार का धंधा बंद रहा। वर्ष 2015 में सदर थाना के तत्कालीन थाना अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज एवं एसडीपीओ निशित प्रिया ने भी छापेमारी की थी और मानव तस्कर अकबर खलीफा को जेल भेजा था।