Header Ads

लाखों के इंजेक्शंस ले महिला ने बनाया ऐसा हाल, अब लोगों से पड़ी गालियां



जर्मनी की मार्टिना बिग एक बार फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में मार्टिना एक टीवी शो का हिस्सा बनी थीं, जहां उन्होंने लोगों के सामने खुद को ब्लैक बताया। कभी व्हाइट ग्लैमर मॉडल रही मार्टिना बार्बी की तरह दिखना चाहती थी। इसी शौक के लिए उन्होंने अपना ऐसा हाल बना लिया। इंजेक्शंस लगवा दिखने लगी ऐसी...



मार्टिना ने अपने इस लुक के लिए करीब 45 लाख रुपए खर्च किए हैं। उन्होंने स्किन का रंग डार्क करने के लिए कई टैनिंग इंजेक्शंस लगवाए ताकि उनकी व्हाइट स्किन ब्राउन दिखने लगे। हाल ही में मार्टिन द मौरी शो का हिस्सा बनीं जहां उन्होंने कहा कि ब्लैक हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अपने रंग की वजह से अब उन्हें काफी अच्छा महसूस होता है। मार्टिन की अब जल्द ही अफ्रीका जाने की इच्छा है। उन्होंने इंजेक्शन के जरिए अपनी बॉडी में मैलेनिन डाली। आपको बता दें कि हमारी बॉडी का रंग तब काला होता है, जब बॉडी ज्यादा अमाउंट में मैलेनिन प्रोड्यूस करती है।


कभी एयर होस्टेस रही मार्टिन ने अपने फिगर हो अट्रैक्टिव बनाने के लिए ब्रेस्ट इंप्लांट भी करवाया है। उन्होंने दावा किया है कि उनकी ब्रेस्ट का साइज 32S है। साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया है कि पूरे यूरोप में सबसे बड़े ब्रेस्ट उनके ही हैं। आपको बता दें कि मार्टिन इसी साल जनवरी में तब चर्चा में आई थीं, जब उनके बदले रंग की फोटोज ने सोशल साइट्स पर लोगों को हैरान कर दिया था।


हाल ही में मार्टिन ने सोशल साइट पर अपनी बिकिनी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर पर लोगों ने जम कर मार्टिन की आलोचना की है। कई लोगों ने तो उसे भद्दी भी कहा है। लेकिन मार्टिन के मुताबिक, उन्हें इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता। वो अब भी स्किन के रंग को डार्क करने के लिए इंजेक्शन लेने के लिए तैयार हैं। इसमें उनके पति ने भी उनका सपोर्ट किया है।