Header Ads

तो इनकी गोली से मरा था लादेन


दुनिया को अपनी आतंकी गतिविधियों से तबाह करने वाले ओसामा बीन लादेन की मौत ने लोगों को चैन की सांस लेने का मौका दिया था।

2 मई, 2011 को एबटाबाद, पाकिस्तान में लादेन को पकड़ने के लिए हुए रेड में 41 साल के रोबर्ट ओ नील भी सील टीम 6 के मेम्बर थे। इन्ही की गोली से लादेन की मौत हुई थी।

नील ने पिछले महीने ही दूसरी शादी की है। 27 साल की जेसिका को शुरुआत में पता भी नहीं था कि जिन्हें वो डेट कर रही हैं, उसने लादेन जैसे आतंकवादी को शूट किया था।

नील अपनी शादी में बिना वेडिंग रिंग के पहुंचे थे। उनकी शादी पुलिस की टाइट सिक्युरिटी में हुई। इसमें कई नामी-गिरामी हस्तियों ने भी शिरकत की थी।

ये कपल अब मोंटाना में शिफ्ट हो गया है। कपल की हनीमून फोटोज भी जारी की गई है, जिसमें दोनों बोरा बोरा आइलैंड पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

नील ने 2012 में मिलिट्री छोड़ दी थी। अपने करियर में उन्होंने कई देशों में टूर किया, जिसमें इराक और अफगानिस्तान समेत चार अलग-अलग वॉर जोंस शामिल हैं।

शादी से पहले नील जेसिका से एक बार में मिले थे, जहां दोनों को पहली नजर में प्यार हो गया।

11 महीने एक-दूसरे को डेट करने के बाद नील ने जेसिका को शादी के लिए प्रपोज किया था।

जेसिका ने बताया कि दोनों की बातचीत में लादेन का जिक्र कहीं नहीं होता। उनकी पर्सनल लाइफ काफी अलग है।

लादेन को मारने के बाद नील नहीं चाहते थे कि उनका नाम पब्लिक किया जाए। लेकिन ऑपरेशन से लौटते के बाद वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में अपनों को गंवा चुके एक परिवार से मिलने के बाद नील ने अपना नाम पब्लिक कर दिया।

ऑपरेशन के तीन साल बाद नील ने सबके सामने आने का फैसला किया।