नई मुसीबत में पूर्व स्टार क्रिकेटर शेन वॉर्न, पोर्न स्टार के साथ की ये हरकत
ये पहला मौका नहीं है जब शेन वॉर्न किसी लड़की की वजह से मुसीबत में फंसे हों।
ऑस्ट्रेलिया के कंट्रोवर्शियल क्रिकेटर और पूर्व स्टार स्पिनर शेन वॉर्न एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। उन पर एक पोर्न स्टार ने मारपीट का आरोप लगाया है।
इस मामले में 30 साल की पीड़ित वेलेरी फॉक्स ने लंदन पुलिस से शिकायत की है साथ ही सोशल मीडिया पर अपना फोटो भी शेयर किया है।
ये घटना लंदन में एक नाइट क्लब के बाहर पोर्न स्टार वेलेरी फॉक्स के साथ हुई। वेलेरी ने अपना एक फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया।
जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'तुम खुद पर गर्व करो, एक महिला को मारा, घटिया आदमी।'
- इसके अलावा एक और किए ट्वीट में वेलेरी ने लिखा, 'मैं झूठ नहीं बोल रही हूं, क्योंकि तुम फेमस पर्सनालिटी हो, इसका ये मतलब नहीं कि तुम एक महिला पर हाथ उठा दोगे और छूट जाओगे।'
- इस घटना के चश्मदीद के मुताबिक नाइटक्लब के बाहर शेन वॉर्न के साथ हुए झगड़े के बाद वेलेरी फॉक्स नीचे फ्लोर पर गिर गई थीं। इन दोनों के बीच ये झगड़ा शुक्रवार रात को लंदन क्लब के बाहर हुआ।
- पीड़ित महिला ने इस घटना से जुड़ा पुलिस कार्ड भी शेयर किया, जिसमें लिखा था, 'हम जिस अपराध की जांच करेंगे वो हमले का है।' इस नोट के मुताबिक इस शिकायत को वेस्टमिन्स्टर कमांड को सौंप दिया गया है।
ये पहला मामला नहीं है जब शेन वॉर्न लड़की को लेकर मुसीबत में फंसे हों। इससे पहले साल 2006 में शेन वॉर्न का एक सेक्स स्कैंडल सामने आया था।
- उस वक्त एक ब्रिटिश मैगजीन ने दो मॉडल्स के साथ वार्न की फोटो छापी थी। जिनके साथ वॉर्न ने संबंध बनाए थे।
- इस घटना के बाद वॉर्न की वाइफ सिमोन ने तलाक की अर्जी दायर करते हुए उनसे अलग हो गई थीं।


Post a Comment