यह है दुनिया की सबसे लम्बी लड़की, लम्बाई...
आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने को जा रहे है जिसके सम्बन्ध में जानकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, तुर्की की 7 फुट लंबी 17 साल की गर्ल (रूमेसा गेल्गी) का नाम सबसे लंबी गर्ल के रूप में गिनीज बुक में दर्ज किया गया है।
रूमेसा 11वीं कक्षा में पढ़ती है। एक बीमारी (वीवर सिंड्रोम) की वजह से उसका शारीरिक विकास उम्र के लिहाज से बहुत ज्यादा हो गया है। लंबाई की वजह से रूमेसा चल फिर नहीं पाती। उसके लिए खास व्हीलचेयर बनाई गई है।
तुर्की के सफरान बोलू शहर निवासी रूमेसा अपने माता-पिता और बडे़ भाई-बहनों के साथ रहती है। रूमेसा का कहना है कि उसे सबसे अलग दिखना पसंद है और वह ऊंची जगह पर रखी चीजों को भी आसानी से निकाल लेती है। फिलहाल उसे गिनीज बुक की तरफ से सर्टिफिकेट जारी किया गया है।


Post a Comment