Header Ads

छह बार भाग चुकी है ये, अब बोली- भले मर जाऊं, लेकिन रहूंगी प्रेमी के साथ



मैं भले मर जाऊं, लेकिन रहूंगी अपने प्रेमी लालू कुमार यादव के साथ। घरवालों ने विनय के साथ मेरी शादी जबरदस्ती कराई थी। मैंने इससे पहले ही अपने प्रेमी से विवाह कर लिया था।

शादी एक बार होती है। अब मैं विनय के साथ किसी भी कीमत पर नहीं रहूंगी। यह बाद शुक्रवार को काजल ने दरभंगा के सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ऑफिस में पुलिस को कहा। एक बच्ची की मां को दो लोग अपनी पत्नी बता रहे हैं। काफी देर तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चला।

क्या है मामला...


 बिहार के दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सिनुआर गांव के स्व. सिकंदर सिंह की बेटी लालू कुमार यादव से प्यार करती थी। 2012 में उसने घर वालों से छिपकर एक मंदिर में अपने प्रेमी से शादी की थी।

- घर के लोगों को बेटी के प्रेम प्रसंग की जानकारी थी। प्रेमी दूसरी जाति का था इसलिए उन्हें बेटी का यह रिश्ता मंजूर न था। घरवालों ने काजल की इच्छा के खिलाफ 2013 में उसकी शादी बेगूसराय के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के विनय कुमार सिंह के साथ हुई।


- शादी के बाद से काजल ससुराल में रहने लगी और उसे एक बेटी भी हुई। इसके बाद भी वह अपने प्रेमी के संपर्क में रहती थी।

काजल को जब भी मौका मिलाता वह ससुराल व मायके से भागकर प्रेमी के पास पहुंच जाती थी। वह 5 वार भागकर अपने प्रेमी के पास पहुंची, लेकिन हर बार घर वाले जबरन उठाकर ले आते थे।


- इस बार काजल घर से बच्ची के साथ भाग गई। काजल की मां पुष्पा सिंह ने बहादुरपुर थाना में उसके लालू के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।


- काजल को जब यह मालूम हुआ तो उसने अपने प्रेमी व बच्ची के साथ पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। जानकारी मिलते ही पति विनय और मां पुष्पा भी थाना पहुंच गए।

 काजल पर विनय और लालू दोनों अपनी पत्नी होने का दावा करने लगे। दोनों ने काजल से विवाह कहने की बात कही।



- पुलिस ने जब काजल से इस बारे में पूछा तो उसने अपनी मां पर कई आरोप लगा दिया। उसने कहा कि मां ने पैसे की लालच में मेरी दूसरी शादी करा दी।


- पति विनय ने कहा कि अभी कुछ नहीं बिगड़ा है। तुम मेरे साथ घर वापस चलो, लेकिन काजल मानने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद विनय ने बच्ची की मांग की तो काजल ने पहले तलाक देने का शर्त रखी। काजल ने कहा कि तुम मुझे तलाक दो मैं बेटी वापस कर दूंगी।