Header Ads

अगर सही साबित हुई ये भविष्यवाणी, तो दो टुकड़ों में बंट जाएगा अमेरिका


अगर क्रिश्चियन न्यूमरोलॉजिस्ट की भविष्यवाणी सच हो जाती है, तो अमेरिका की जमीन दो टुकड़ों में बंट सकती है। इतना ही नहीं, इससे लगे कई इलाकों का विनाश हो जाएगा और लाखों जानें भी जा सकती हैं। हालांकि नासा ने वैज्ञानिकों ने इस भविष्यवाणी को आधारहीन करार देते हुए ऐसी किसी भी आशंका से इंकार किया है। दरअसल, बाइबल के संकेतों के आधार पर धरती के करीब से प्लानेट-एक्स के गुजरने की संभावना बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि यह प्लानेट धरती के बेहद करीब से गुजरता है तो गुरुत्वाकर्षण से लेकर भूगर्भ की गतिविधियों तक उथल-पथल मच सकती है। इससे अमेरिका के बेहद खतरनाक सुपरवोल्कैनो में ऐसा विस्फोट होगा जो अमेरिका के दो टुकड़े कर सकता है। क्या 23 सितंबर से शुरू होगा विनाश...?


- क्रिश्चियन न्यूमरोलॉजिस्ट डेविड मीडे के अनुसार बाइबल में इस बात के संकेत हैं कि एक अनजाना ग्रह (जिसे प्लानेट-एक्स और निबिरु नाम दिया गया है) 23 सितंबर को आसमान में दिखेगा और अक्टूबर में धरती के करीब से गुजरेगा और यहीं से विनाश की शुरुआत होगी। इसके गुजरते ही भयानक भूकंप, ज्वालामुखी फटने और सुनामी जैसी कई प्राकृतिक अापदाएं आएंगी।


- ऐसे वक्त में अमेरिका के लिए सबसे बड़ा खतरा होगा यलोस्टोन ज्वालामुखी। विशेषज्ञों के मुताबिक भारी भूकंप के साथ अगर यह ज्वालामुखी फटता है तो अमेरिका में विनाश हो सकता है।


- इंटरनेट पर वायरल हो रही इस भविष्यवाणी के बाद नासा ने प्लानेट-एक्स के असर से होने वाली घटनाओं की तमाम आशंकाओं को मनगढ़ंत करार दिया है।