80 फीट से गिरने के बाद भी बच गई थी ये मॉडल, 5 साल बाद अचानक हुई मौत
कहा जाता है कि मौत जैसे लिखी होती है वैसे ही आती है और जब तक वक्त न आ जाए हमें कुछ नहीं होता। ऐसा ही वाकया है स्पेन की सुपरमॉडल Chantelle Serginson का जो 5 साल पहले 80 फीट की ऊंचाई से गिरकर जिंदा बच गई थीं पर अब अचानक उनकी मौत हो गई। 2012 में सर्गिन्सन मगलुफ बीच की एक होटल के फ्लोर से सीधे जमीन पर गिरी थीं और उनकी सिर और चेहरे समेत पूरे शरीर पर कई फ्रेक्चर हुए थे। अब भी राज है मौत की वजह...
- मॉडल सर्गिन्सन की अचानक मौत की वजह का अबतक पता नहीं चल पाया है। आपको बता दें कि 2012 में होटल की बालकनी से गिरने के बाद वे जिंदा बच गई थीं पर उनके सिर और चेहरे पर दर्जनों फ्रेक्चर हुए थे। इस दर्द से बचने के लिए सर्गिन्सन ने ड्रग्स लेना शुरू कर दिया था। माना जा रहा है कि ड्रग ओवरडोज भी सर्गिनसन की मौत की वजह हो सकती है।

Post a Comment