2 सेकंड में हो गई लड़की की मौत, ये है इस की सच्चाई
इन दिनों कोटा में एक एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कोटा के चंबल नदी पर बने हैंगिंग ब्रिज के नाम से वायरल किया जा रहा है। जबकि इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है।
इस वीडियो में दिखाया गया है कि दो लड़कियां ब्रिज पर चल रही है। यह ब्रिज चार का लेन है। दोनों लड़कियों ने व्हाट टीशर्ट और ब्लैक पैंट पहन रखी है।
- ब्रिज पर चलने के दौरान एक लड़की फोन पर बात कर रही है। जबकि उसके साथ चलने वाली लड़की ने अपने हाथों को बांध रखा है।
- जो लड़की फोन पर बात कर रही है वह बार-बार पीछे पलटकर देख रही है। इसी दौरान सामने से आती हुई गाड़ी ने फोन पर बात कर रही लड़की को टक्कर मार दी।
- टक्कर के बाद लड़की गेंद की तरह उछलते हुए ब्रिज की दूसरी लेन में गिर जाती है।
- ये सारी घटना 2 सेकेंड में हो जाती है। फोन पर बात कर रही लड़की के साथ चल रही लड़की को ये पता ही नहीं चलता कि उसकी साथी कहां चली गई।
- लड़की उसे आस-पास पर देखती है, लेकिन कुछ समझ नहीं पाती।
- टक्कर के बाद फोन पर बात कर रही लड़की का फोन सड़क पर ही गिर जाता है।
इस वीडियो में जो ब्रिज दिखाई दे रहा है उसमें चार लेन है जबकि कोटा वाले ब्रिज में एक साइड पर तीन ही लेन है।
- इस वीडियो के लेफ्ट साइड में ब्रिज के नीचे से ट्रेफिक गुजर रहा है, जबकि कोटा के हैंगिंग ब्रिज के नीचे चंबल नदी बहती है।
-यह वीडियो पहली बार नेेट पर 13 सिंतबर, 2017 को अपलोड हुआ था। इसे अपलोड करने वाली वेबसाइट के अनुसार ये वीडियो चाइना का है।
- जहां एक हाईवे पर दो लड़की जा रही है और उनकेे साथ इस घटना हो जाती है।
- इस वीडियो को कोटा के हैंगिग ब्रिज के नाम से वायरल किया जा रहा है। जबकि ये चाइना का वीडियो है।

Post a Comment