66 बार चाकू घोंपकर ली दोस्त की जान, फिर पिया उसका खून
16 साल पहले दोस्त की हत्या कर सुर्खियों में आया जर्मनी का वैम्पायर किलर डेनियल रूडा जल्द रिहा हो जाएगा। डेनियल ने अपनी वाइफ के साथ मिलकर दोस्त फ्रैंक हेकर्ट पर चाकू से 66 बार वार किया था। इतना ही नहीं, इसके बाद दोनों से फ्रैंक का खून भी पिया। अब डेनियल ने अपनी सजा पूरी कर ली है और वो जल्द बाहर आने वाला है।
खुद को वैम्पायर बताने वाले डेनियल ने 2001 में अपनी वाइफ मैन्युएला के साथ मिलकर अपने 33 साल के दोस्त फ्रैंक हेकर्ट की हत्या को अंजाम दिया था।
- रूडा ने अपने बोशम स्थित घर में फ्रैंक को कॉफिन में बंद कर के उसपर चाकू के 66 वार किए थे। हत्या के बाद उन दोनों ने फ्रैंक का खून भी पिया था।
- दोनों ने अपने बयान में फ्रैंक की हत्या को शैतान के लिए बलि बताया था। इस केस ने जर्मनी में सालों से चल रहे ‘सैटेनिज्म’ (शैतान की पूजा) को उजागर किया था।
- कोर्ट में दिए दोनों के बयान के मुताबिक, हत्या से पहले भी दोनों इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के कब्रिस्तानों में कई रातें बिता चुके थे।
- उन्होंने कोर्ट में ये भी बताया था कि इसके अलावा वो कई ऐसी पार्टियों में भी हिस्सा ले चुके थे जिनमें शैतान की पूजा की जाती थी।
- कोर्ट ने इस मामले में डेनियल को 16 और मैन्युएला को 13 साल की सजा सुनाई थी और ये जर्मनी की डॉर्टमंड जेल में बंद थे।
- मैन्युएला को सजा पूरी होने के बाद नई पहचान के साथ डेनियल से दूर कर दिया गया है। पता चला था कि वो छूटने के बाद अपना इलाज करा रही है।
डॉर्टमंड जेल में लाइब्रेरियन का काम कर रहे डेनियल ने पिछले साल कोर्ट से खुद को छोड़ने की अपील की थी।
- डेनियल के वकील ‘हांस रेनहार्ट’ के मुताबिक डेनियल अब वो खतरनाक आदमी नहीं रहा, जो 16 साल पहले थे।
- हांस ने बताया कि डेनियल की मां डोरिस हेकर्ट की ख्वाहिश है कि वो मरने से पहले अपने बेटे को जेल से आजाद देखें।
- हांस के मुताबिक, डेनियल पहले जैसा नहीं रहा। उसने जेल में हर तरह के नशे से छुटकारा भी पा लिया है।
- हाल ही में डेनियल पर आरोप लगा था कि उसने एक साल पहले अपनी वाइफ को मारने के लिए किसी महिला को सुपारी दी है।
- हालांकि, इस मामले में आरोेप साबित नहीं हो पाए थे और कोर्ट ने डेनियल को निर्दोष करार दे दिया था।

Post a Comment