Header Ads

करीना की मां ने ये किताब पढ़कर रखा था उनका नाम, ऐसे ही 10 Facts


करीना कपूर 21 सितंबर को 37 साल की हो गई हैं। 2000 में 'रिफ्यूजी' से डेब्यू करने वालीं करीना ने 2012 में एक्टर सैफ अली खान से शादी कर ली। दोनों का एक बेटा तैमूर अली खान पटौदी है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीना का नाम एक फेमस नॉवेल पर बेस्ड है? नहीं न तो चलिए इस पैकेज में आपको बताते हैं करीना से जुड़े 10 फैक्ट्स।'अन्ना केरेनिना' पर बेस्ड है करीना का नाम...

- 23 सितंबर 1980 को मुंबई में जन्मी करीना के पापा रणधीर कपूर और मां बबिता कपूर दोनों ही अपने जमाने के फेमस स्टार्स रहे हैं।

- जिस दौरान उनकी मां बबिता प्रेग्नेंट थीं वो फेमस राइटर लियो टॉलस्टॉय की किताब 'अन्ना केरेनिना' पढ़ रही थीं।

- इसी से इंस्पायर होकर बबिता ने अपनी छोटी बेटी का नाम करीना रखा था।

- करीना फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं वो एक बार में सूर्य नमस्कार के 50 सेट लगाती हैं। यहां तक कि वो खुद को 30 सेकंड तक किसी भी योगा पोज में होल्ड करके रख सकती हैं।

- 2010 में करीना ने खुद को 7 कैरेट के हीरे की रिंग दी थी। उन्होंने खुद इंटरव्यू में इसका खुलासा करते हुए कहा था कि एक एस्ट्रोलॉजर के कहने पर उन्होंने ये हीरा पहना है।


- बात अगर करीना की बुरी आदत की करें तो उन्हें नाखून खाने का ऐब है। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था।

 करीना 2004 से 2007 तक करीब 3 साल शाहिद कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहीं हैं। हालांकि फिल्म 'जब वी मेट' के दौरान दोनों का ब्रेकअप हो गया था। लेकिन ये फिल्म सुपरहिट रही।


- करीना पूरी तरह से वेजीटेरियन हैं। उन्होंने 2006 में अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड शाहिद से इंस्पायर होकर शाकाहारी होने का कदम उठाया था।


- करीना को बूट कलेक्शन का काफी शौख है। उनके वॉडरॉब में कई तरह के बूट्स हैं।

- 2008 में करीना जीरो फिगर का ट्रेंड बॉलीवुड में लाईं। इस दौरान उन्होंने अपना वजन 48किलो कर लिया था और इस जीरो फिगर को उन्होंने फिल्म 'टशन' में फ्लॉन्ट किया।

- करीना मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से कॉमर्स में अपनी डिगरी पूरी कर रही थीं। बाद में उन्होंने ये कोर्स छोड़ दिया और लॉ करने लगीं। यही नहीं इसी बीच उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी से 3 महीने का माइक्रोकम्प्यूटर कोर्स भी किया है। हालांकि बाद में वो अपनी बहन की तरह बॉलीवुड में आ गईं।


- करीना को बॉलीवुड डेब्यू फिल्म के तौर पर ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'कहो ना प्यार है'(2000) ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक के साथ फिल्म 'रिफ्यूजी'(2000) से डेब्यू किया। दरअसल करीना किसी न्यू कमर के साथ डेब्यू करना चाहती थीं इसलिए उन्होंने ऋतिक को छोड़ अभिषेक का हाथ थामा।

- करीना का पहला वैक्स स्टैच्यू 2007 में लंदन के तुषाद म्‍यूजियम में बना था। इसमें उनका गेटअप 2007 में आयी फिल्‍म 'जब वी मेट' का है। बाद में 2011 में सिंगापुर वाले मैडम तुषाद म्यूजियम में करीना का गुलाबी रंग की साड़ी पहने फिल्‍म 'रा वन' की छम्‍मक छल्‍लों वाले गेटअप का स्टैच्यू लगाया गया।