जब Photoshoot में दिखे सलमान खान समेत इन स्टार्स के अजीबोगरीब अंदाज
इन दिनों 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में व्यस्त सलमान खान वैसे तो अपनी स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अतीत में फैशन के नाम पर कई ऐसे फोटोशूट भी कराए हैं, जो embarrassing मालूम होते हैं। वैसे, यह हाल अकेले सलमान का नहीं है, अक्षय कुमार, गोविंदा, चंकी पांडे, सुनील शेट्टी, आमिर खान, जीतेंद्र, किमी काटकर, अजय देवगन, जैकी श्रॉफ, पूजा भट्ट, आदित्य पंचोली और शक्ति कपूर सहित कई दूसरे एक्टर्स के ऐसे ही मीडिया में आ चुके हैं।
अपने जमाने के फेमस एक्टर्स में शुमार गोविंदा आखिरी बार 'आ गया हीरो' में लीड रोल करते दिखे थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
चंकी पांडे को आखिरी बार 'बेगम जान' (2017) में देखा गया था। फिल्म में उनके लुक ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
2016 में शक्ति कपूर फिल्म 'क्या कूल हैं हम 3' में नजर आए। पिछले महीने वे गोविंदा के साथ 'द कपिल शर्मा शो' में भी पहुंचे थे। उन्होंने 'सरगम', 'अंदाज', 'क़यामत', 'खतरों के खिलाड़ी' और भागम भाग' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
साल में तीन और चार फ़िल्में देने वाले अक्षय फिलहाल, 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 11 अगस्त को रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी 'गोल्ड' की शूटिंग भी चल रही है।
आखिरी बार फिल्म 'वेलकम बैक' में नजर आए रंजीत फिल्मों में अपनी नेगेटिव किरदार के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 'एक से भले दो', 'मां कसम', 'कुर्बान', 'आग ही आग', 'बंटी और बब्ली' और 'शूटआउट एट वडाला' जैसी फिल्मों में काम किया है। टीवी पर वे 'ऐसा देश है मेरा' जैसे शोज भी कर चुके हैं।
'बलवान', 'कृष्णा', 'बॉर्डर', 'रक्षक', 'धड़कन' और 'मैं हूं न' जैसी फिल्मों में काम कर चुके सुनील शेट्टी आखिरी बार फिल्म 'देशी कट्टे' में नजर आए थे। बेटी अथिया के बाद फिलहाल, वे बेटे अहान को फिल्मों में लॉन्च करने की तैयारी में हैं।
आखिरी बार 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आए आदित्य पंचोली ने 'दयावान', 'कातिल', 'गुनाहों का देवता', 'मुकाबला', 'आंखें' और 'जय हो' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। उनके बेटे सूरज ने भी 2015 में फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है।
जम्पिंग जैक के नाम से फेमस जीतेंद्र ने बॉलीवुड में आखिरी बार 2006 में फिल्म 'हो जाता है प्यार' (स्पेशल अपीयरेंस छोड़कर) में काम किया था। फिलहाल, वे फिल्मों से दूर चल रहे हैं।
'हीरो', 'तेरी मेहंबानियां', करमा', 'त्रिदेव', 'शपथ', 'बूम', 'धूम 3' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्मों में नजर आए जैकी श्रॉफ की आखिरी फिल्म 'सरकार 3' थी, जो इसी साल रिलीज हुई है।
2016 में अजय देवगन अपनी 'शिवाय' और करन जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के क्लैश को लेकर चर्चा में रहे थे। फिलहाल, वे 'बादशाहों' और 'गोलमाल अगेन' में व्यस्त हैं।
'धुंध', 'फकीरा', 'लहू के दो रंग', 'घातक', 'जय हो' और 'बेबी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके डैनी डेन्जोंगपा फिलहाल, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग कर रहे हैं। आखिरी बार वे 'नाम शबाना' (2017) में दिखे थे।
ऋषि कपूर ने 'मेरा नाम जोकर', 'लैला मजनू', सरगम', 'दीवाना', 'नगीना', 'अजूबा', दामिनी', 'लव आजकल' और 'औरंगजेब' जैसी फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार वे 'कपूर एंड संस' में दिखाई दिए थे।
वेटरन एक्टर विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना ने 'हिमालय पुत्र', 'मोहब्बत', 'मेरे बाप पहले आप' और 'हंगामा' जैसी फिल्मों में काम किया है। 2016 में वे फिल्म 'ढिशूम' में नेगेटिव रोल के लिए चर्चा में रहे थे। आखिरी बार उन्हें 'मॉम' (2017 )में देखा गया था।
पिछले साल दिसंबर में फिल्म 'दंगल' में अपने दमदार किरदार के लिए चर्चा में रहे आमिर फिलहाल, 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'ठग ऑफ़ हिन्दुस्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
पिछले साल आर्म्स एक्ट मामले में यरवडा जेल से सजा काटकर बाहर आए संजय दत्त इन दिनों अपनी कमबैक फिल्म 'भूमि' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।


Post a Comment