Header Ads

बच्चों को इंग्लिश पढ़ाने कीचड़ पार करके यहां पहुंची ये एक्ट्रेस


बुधवार की शाम को फेमस एक्ट्रेस विद्या बालन राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में स्थि‍त एक प्राइमरी स्कूल पहुंची। वहां वो 'पाठशाला फनवाला' प्रोग्राम के तहत इंग्ल‍िश को प्रमोट करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान उन्हें कार से उतरकर कुछ दूर तक पैदल चलकर जाना पड़ा। जहां कुछ देर पहले बारिश होने की वजह से बहुत कीचड़ था।बोलीं- इंग्ल‍िश है आसान...

- स्कूल में पहुंचकर विद्या ने बच्चों से बोला कि इंग्ल‍िश पढ़ना, लिखना और बोलना बहुत आसान है।

- हम सभी को ये लैंगुएज सीखनी चाहिए। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने बच्चों को पढ़ाया भी।