Header Ads

इस Photo में छिपा बैठा है एक जानवर, तेज है नजर तो ढूंढ निकालें


जानवर अपनी सुरक्षा के लिए कोई हथियार नहीं रख सकते। लेकिन प्रकृति ने उन्हें सेफ्टी के लिए एक अनोखा तरीका प्रदान किया है। वो है, छिपकर अपनी सुरक्षा करना। दुनिया में ऐसी कई जानवर हैं, जो अपने आस-पास के माहौल में ऐसे ढल जाते हैं कि किसी को नजर ही नहीं आते।

ऐसे में वो अपने दुश्मनों से अपनी सुरक्षा कर पाते हैं। लेकिन घर के अंदर अगर ये जानवर छिपे हों, तो इन्हें ढूंढने में आपको काफी परेशानी हो सकती है। मालिक की नजर से यूं ओझल हो गया कुत्ता

इन दिनों सोशल साइट्स पर ये तस्वीर वायरल हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहने वाले एक शख्स ने अपने घर के किचन की ये तस्वीर पोस्ट की है। पहली नजर में आपको इसमें एक फ्रिज, डस्टबिन, और कुछ सामान नजर आएंगे।

लेकिन असल में, इस फोटो में एक कुत्ता भी छिपा बैठा है। इंटरनेट पर छाई इस तस्वीर में से लोगों को कुत्ता ढूंढ निकालना काफी मुश्किल लग रहा है। आप भी कोशिश करें। क्या पता, आपकी तेज नजरें उसे ढूंढने में कामयाब हो जाए।

जरा तस्वीर के कारपेट पर नजर दौड़ाएं। काले रंग के कारपेट पर छिप कर बैठा है काले रंग का कुत्ता। पहली बार में इसे ढूंढ पाना नामुमकिन ही है। कई लोग इसे ढूंढने में नाकामयाब हो गए। गौर से देखने पर इसकी आंखों की चमक आपको नजर आ जाएगी।

लकड़ियों के ढेर में छिपी बैठी बिल्ली कई लोगों को नजर नहीं आएगी। जरा आप भी गौर करें।

जी हां, यहां छिपकर बैठी है ये बिल्ली।