किन्नर को टच और कमेंट करना पड़ा भारी, फिर यूं हुई मनचले की पिटाई
बुधवार को बड़े फैशन डिजाइनरों के डिजाइन किए हुए ड्रेस पहनकर सड़कों पर निकले देशभर के किन्नरों को देखने के लिए उमड़ी भीड़ को काबू में कर पाना पुलिस के लिए मुसीबत का सबब बन गया।
भुजरिया विसर्जन को जा रहे किन्नरों को लोगों की भीड़ में शामिल एक युवक ने न सिर्फ गंदे कमेंट किए बल्कि छेड़ा भी। इससे नाराज एक किन्नर ने युवक की कॉलर पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पढ़ें पूरी खबर
- जानकारी के मुताबिक किन्नर गाजे-बाजे के साथ भुजरिया विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हमीदिया रोड के पास एक युवक ने किन्नर को गंदे कमेंट किए और टच किया।
- इससे नाराज किन्नर ने युवक की कॉलर पकड़ ली और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
- युवक की पिटाई के दौरान पुलिस ने बीच बचाव की कोशिश की पर किन्नर नहीं मानी और उसने युवक को जमकर पीटा। काफी समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ।
-अंत में युवक ने पैर छू कर किन्नर से माफी मांगी, इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और थाने भेज दिया।
-विवाद के बाद भीड़ में अफरा-तफरी मच गई थी, जिसे काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।


Post a Comment