Header Ads

सुनाई दी सिर्फ फायर की आवाज और चीखें, देखा तो ऐसा था Love का END


यहां एक जीजा ने एकतरफा प्यार में साली को गोली मारने के बाद खुद भी जान दे दी। गोली की आवाज सुनकर जब लोग पहुंचे तो आंगन में खून से लथफथ दोनों की डेडबॉडी पड़ी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल शुरू कर दी। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा कि वह लड़की पर शादी करने का दबाव बना रहा था।

ये है पूरा मामला...
- मामला सजेती थाने के अज्योरी गांव का है। गांव के श्रीपाल कोरी की बेटी गुड़िया की शादी 3 साल पहले कानपुर के मछरिया मोहल्ले के बबलू से हुई थी। ट्रक ड्राइवर बबलू का छोटा भाई पीयूष उर्फ छोटू शादी के बाद श्रीकांत की छोटी बेटी रीता(20) से प्यार करने लगा।
- उसने लड़की के सामने कई बार शादी का प्रस्ताव रखा, पर उसने मना कर दिया। छोटू ने उसके घर वालों से भी बात की, तो उन्होंने भी शादी इनकार कर दिया।
पिता ने क्या कहा

- श्रीपाल ने कहा, ''शुक्रवार दोपहर सब लोग अपने काम से घर के बाहर गए थे। दोपहर लगभग 3 बजे छोटू बाइक से आया और रीता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और उसने गुस्से में आकर उसे तमंचे से गोली मारी और इसके बाद खुद को गोली से उड़ा लिया।''
- ''छोटू शादी के लिए रीता पर दबाव बना रहा था, मैं दोनों बेटियों की एक ही घर में शादी करने के लिए तैयार नहीं था। छोटू सनकी टाइप का था, इसी वजह से हमारे यहां उसे कोई पसंद नहीं करता था।''

- ''बड़ी बेटी का देवर था इसकी वजह से उसका घर पर आना जाना था। रीता उससे बात करती थी लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं थी।''
पड़ोसी ने क्या कहा

- पड़ोस में रहने बबलू ने कहा, ''दोपहर के वक्त हमने देखा कि छोटू आया है। 5 मिनट बाद ही फायर की आवाज आई। जिससे रीता की चीख सुनाई पड़ी। इसके बाद दूसरा फायर हुआ। दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा आंगन में खून से लथपथ दोनों की बॉडी पड़ी हुई है।''
पुलिस ने क्या कहा

- सीओ घाटमपुर अजय कुमार ने कहा, ''एक युवक ने लड़की को तमंचे से गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली है। शुआती जांच में पता चला है कि दोनों में प्रेम संबंध थे। फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है। यदि कोई तहरीर आती है तो उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।''