Header Ads

पति-पत्नी की बॉडी पर मिले 43 जख्म, बोले- बहुत बुरी तरह मारा


अपना दल दी गई। गुरुवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी कर दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया। महिला की बॉडी पर 24 घाव, जबकि उसके पति के शरीर पर 19 घाव मिले हैं। रिपोर्ट में आया है कि बदमाशों ने मह‍िला के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड भी डाला था। हालांक‍ि, अभी रेप की पुष्टि नहीं हो सकी है।पुलिस चौकी से 300 मीटर दूर है मंडल अध्यक्ष का घर...

- गंगापार के बड़गांव पुलिस चौकी से महज 300 मीटर दूर कुरगांव निवासी जितेंद्र कुमार पटेल (45) भाजपा समर्थित अनुप्रिया पटेल की पार्टी से जुड़े थे।

- उनकी पत्नी संतोषी वर्मा (40) करंट बीडीसी मेंबर थीं। मृतक कपल का बड़ा बेटा राहुल इलाहाबाद में पढ़ाई कर रहा है। छोटा बेटा साथ ही रहता है।

- बुधवार रात लाइट न होने की वजह से जितेंद्र पत्नी संतोषी के साथ घर के बाहर चारपाई पर सोए थे। सुबह गांव के लोगों ने देखा कि दोनों बिस्तर पर खून से लतपथ पड़े हैं।

- मौके पर एसएसपी आनंद कुलकर्णी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को मौके से खून से सना चाकू, लोहे की रॉड और ईंट मिली है।

- मौके पर 3 से ज्यादा लोगों के फिंगरप्रिंट मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कातिलों की संख्या 3 से ज्यादा रही होगी। मर्डर रात 12 से 4 बजे के बीच हुआ है।

- सीओ सोरांव डीपी शुक्ला ने बताया, "दोनों का बड़ी बेरहमी के साथ गला काटा गया है। पूरे शरीर पर कई प्रहार किए गए हैं।

क्या कहते हैं मृतक के बड़े भाई

- जितेंद्र के बड़े भाई बनवारी लाल ने बताया, "मामला राजनीतिक रंजिश का हो सकता है, क्योंकि जितेंद्र और उसकी पत्नी संतोषी की किसी से भी व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी।"

- "संतोषी वर्मा सोशल वर्कर के रूप में बहुत सक्रिय थी, जिसकी वजह से कई राजनीतिक तबके से जुड़े लोग उससे अंदरूनी खुन्नस रखते थे।"

-जीतेन्द्र (42) संविदा पर विद्युत कर्मचारी था। साथ में खेती-किसानी भी करता था। उसकी पत्नी संतोषी (38) अपना दल (एस) से गांव के ही वार्ड नंबर 5 से वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य थी।

रेप की पुष्टि नहीं, वैजाइनल स्वाव और स्मीयर प्रिजर्व

- दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमॉर्टम किया। चेहरे, गले और सिर पर दोनों के दर्जनों घाव मिले।  ने कहा- दोनों को बहुत बुरी तरह से मारा गया है।

- शरीर के अन्य हिस्से पर भी चोट के निशान थे। संतोषी वर्मा के साथ रेप की पुष्टि नहीं हो सकी है।

क्या कहती हैं पुल‍िस अध‍िकारी

-इंस्पेक्टर सोरांव संतोष शर्मा ने बताया, अज्ञात के ख‍िलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। कातिलों के बारे में अभी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

-एक जमीन का विवाद जरूर सामने आया है, लेकिन उसका समझौता हो गया था। बाकी हत्या के पीछे की क्या कहानी है, ये जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।