पति की मां कहकर ताना मारते थे लोग, तंग आकर महिला ने उठाया ये कदम
दुनिया में ताना सुनना किसी को भी अच्छा नहीं लगता है। चाहे वह कोई महिला हो या फिर पुरुष। इससे बचने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं।
कुछ ऐसा ही हुआ मलेशिया की रहने वाली 38 साल की ली के साथ, जिसे लोग अक्सर पति की मां कहकर ताना मारा करते थे। आखिरकार, एक दिन तंग आकर महिला ने इससे निजात पाने का फैसला कर ही लिया।ये है पूरा मामला
एक वेबसाइट के मुताबिक, ली बचपन से ही मोटी थी और शादी के बाद भी उनका वजन बढ़ता ही रहा। लेकिन, उनका हसबैंड काफी फिट और हैंडसम दिखता था। ली का मोटापा इतना बढ़ चुका था कि वो अपने पति से दोगुनी उम्र की लगती थीं।
इस कारण उनके रिश्तेदार और दोस्त अक्सर ताना भी मारा करते थे। इतना ही नहीं कई बार तो लोगों ने यह तक कह डाला कि क्या आप उनकी मां हैं। ली बताती हैं कि ऐसे ताने सुनकर मुझे काफी बुरा लगता था, लेकिन मैं कुछ नहीं कर पाती थी।
उनका ये भी कहना था, 'मैंने शुरुआत में वजन कम करने की काफी कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाई और 10 साल में मेरा वजन इतना बढ़ा कि मैं 106 किलो की हो गई।' मोटापा ज्यादा होने के कारण दोनों में काफी अंतर भी दिखने लगा था और लोगों का ताना दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा था।
एक साल में किया 42 किलो वजन कम
कहते हैं न कोई भी इंसान अपना अपमान आखिर कब तक बर्दाश्त करेगा। पिछले साल ली ने ठान लिया कि वो अपना वजन करके रहेगी और लोगों को फैट से फिट होकर दिखाएगी।
इसके लिए सबसे पहले ली ने अपना डाइट चार्ट बनाया और एक रूटीन को फॉलो करना शुरू कर दिया। इतना नहीं उसने अपने कई पसंदीदा डिश का भी त्याग कर दिया।
आखिरकार, ली की मेहनत रंग लाई और एक साल के अंदर उन्होंने 42 किलो अपना वजन कम कर लिया। आज वो फैट से फिट हो चुकी हैं और काफी खूबसूरत दिखती हैं।


Post a Comment